फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger erupted after 13,000 power connections were cut. GT Road was blocked, and staff fled the power station

Aligarh News: 13 हजार कनेक्शन कटने पर फूटा गुस्सा.. जीटी रोड जाम, बिजलीघर छोड़कर भागा स्टाफ

Tue, 24 Mar 2026 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted after 13,000 power connections were cut. GT Road was blocked, and staff fled the power station
जीटी रोड पर जाम लगाते उपभोक्ता। - फोटो : Samvad
एक ही दिन में 13 हजार से अधिक प्रीपेड बिजली कनेक्शन कटने से भड़के उपभोक्ताओं का धैर्य सोमवार की शाम को जवाब दे गया। शहर में अलग-अलग स्थानों पर 10 बिजलीघरों पर गुस्साए बिजली उपभोक्ता पहुंच गए और प्रदर्शन किया। नौरंगाबाद में जीटी रोड पर दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया, जिससे शहर की रफ्तार थम गई। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि उपभोक्ताओं का उग्र रूप देख बिजली घरों से कर्मचारी और अन्य स्टाफ कुर्सियां छोड़कर रफूचक्कर हो गया। लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। दो घंटे की मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने लोगों को समझाया, जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन






बिजली विभाग ने सोमवार को 2.33 करोड़ रुपये के बकाए पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर के 14,734 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की सूची जारी की। जिसमें शहर में ही 1.66 करोड़ रुपये बकाया पर 11,693 घर, ग्रामीण प्रथम क्षेत्र में 33.72 लाख रुपये के बकाए पर 1,680 उपभोक्ता और ग्रामीण द्वितीय में 33.41 लाख बकाया पर 1361 उपभोक्ता कनेक्शन कटने थे। शाम छह बजे तक निगम ने 13,385 कनेक्शन कट कर दिए। इनमें से 6,682 उपभोक्ताओं ने 1.59 करोड़ रुपये जमा कर दिया। जिसमें से 6121 उपभोक्ताओं की बिजली रिकनेक्ट की गई। बाकी बचे उपभोक्ताओं की बिजली नहीं जुड़ी।
विज्ञापन








बिजली न जुड़ने से परेशान उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्राें पर शिकायत करने पहुंचे। मगर यहां उनके समस्या का समाधान नहीं मिला। यही नहीं अधिकारियों ने भी उनका फोन नहीं उठाया। जिससे नाराज उपभोक्ताओं ने गूलर रोड, घंटाघर, किला रोड, स्वर्णजयंतीनगर, सुदामापुरी, रावणटीला, डी सेंटर शाहजमाल, भुजपुरा, एलमपुर, सुदामापुरी आदि बिजली घरों पर आक्रोश जाहिर किया। यही हाल रावण टीला बिजली घर का रहा। नाराज उपभोक्ता रावण टीला बिजली घर पर बिजली आपूर्ति जुड़वाने के लिए सुबह से भटकते रहे। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में शाम चार बजे नाराज उपभोक्ताओं ने विभाग की सीढ़ी को लेकर नौरंगाबाद जीटी रोड के बीचोबीच रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






इसके सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। बाजार में भीड़भाड़ होने के कारण लोग जाम से परेशान हो उठे। टीकाराम कॉलोनी की ममता ने बताया कि रिचार्ज करने के बाद भी तीन घंटे हो गए बिजली नहीं आई। चार से पांच बार बिजली घर के चक्कर लगा चुकी हूं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रजनी शर्मा ने कहा कि मजबूर होकर सड़क जाम करना पड़ रहा है। निगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं।


पोर्टल क्रैश करने के कारण बिजली जुड़वाने में परेशानी आई। जिसे शाम तक सही कर लिया गया है। अब रिचार्ज करने वाले उपभोक्ता की बिजली तत्काल जुड़ रही है।
- पंकज अग्रवाल, मुख्य अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed