{"_id":"681139441268970d8e0e0243","slug":"an-innocent-child-frightened-by-a-monkeys-roar-fell-from-the-roof-and-died-aligarh-news-c-56-1-hts1002-130792-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बंदर की घुड़की से डरी मासूम छत से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बंदर की घुड़की से डरी मासूम छत से गिरी, मौत
विज्ञापन
डिंपल का फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला जोगिया में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे बंदर की घुड़की से डरी डेढ़ वर्ष की बच्ची छत से गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक व अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर कुछ देर तक हंगामा किया। इसके बाद शव लेकर चले गए।
जोगिया निवासी प्रवीण खेती-बाड़ी से परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी डेढ़ साल की बेटी डिंपल मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे छत पर खेल रही थी। इस बीच डिंपल की मां कमलेश किसी काम से अचानक नीचे चली गई। इसी बीच अचानक छत पर बंदर आ गया। बंदर की घुड़की से डरी बच्ची अचानक छत से गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आननफानन बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बाद में परिजन शव लेकर चले गए।