फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An innocent child died after being hit by a rotavator

बुझा घर का चिराग: बाबा संग ट्रैक्टर पर बैठा नाती गिरा, रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की मौत

Sun, 22 Jun 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 01:46 AM IST
सार

दलवीर शर्मा सुबह सात बजे ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गए थे। उनका नाती कालू ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगा तो उन्होंने उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया। ट्रैक्टर को मोड़ते समय अचानक कालू नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
An innocent child died after being hit by a rotavator
मृतक नाती कालू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव भैंमती में 21 जून की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा करीब दो वर्षीय बालक ट्रैक्टर से गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मासूम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

विज्ञापन


दलवीर शर्मा सुबह सात बजे ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गए थे। उनका नाती कालू पुत्र गौरव शर्मा ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगा तो उन्होंने उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया। खेत में जोताई करने के दौरान ट्रैक्टर को मोड़ते समय अचानक कालू नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बेटी की मौत से माता पूनम देवी और परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल था। मासूम अपने पिता के इकलौता पुत्र था। दोपहर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed