फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An attempt to spread violence and disturbance in the area

अग्निपथ योजना : क्षेत्र में हिंसा और अशांति फैलाने की कोशिश

Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
An attempt to spread violence and disturbance in the area
टप्पल में हुई घटना के बाद गांव कुराना में चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : HAZIYAPUR
शुक्रवार को टप्पल, जट्टारी में अग्निपथ योजना के विरोध के नाम पर की गई, पत्थरबाजी, मारपीट और आगजनी की घटना से इलाके के लोगों में नाराजगी है। इस घटना की निंदा करते हुए संभ्रांत लोगों ने कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने और आगजनी करने वाले युवा न तो देश का भविष्य हो सकते हैं और न ही कभी ऐसे बच्चे देश की सेवा कर सकते हैं। इस विरोध का कुछ लोगों ने फायदा उठाकर क्षेत्र में अशांति फैलाने का काम किया है। जो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर उपद्रव तथा आगजनी कर रहे थे वह भाड़े के असामाजिक तत्व थे। ऐसे लोगों की वीडियो तथा फोटो की मदद से पहचान कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि फिर से कोई ऐसी हरकत न कर सके। क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने अग्निपथ योजना की सराहना की है।
विज्ञापन

ताहरपुर निवासी देवदत्त का कहना है कि सरकार योजना लागू करने से पहले इसे लेकर युवाओं को समझा नहीं सकी, जिसके कारण जानकारी के अभाव में तरह - तरह की अफवाहें उड़ती रहीं। इससे युवाओं में असंतोष पैदा हुआ। कुराना के अवतार सिंह तोमर तथा नवाब सिंह का कहना है कि युवा पीढ़ी ने टप्पल के दामन पर गहरा दाग लगाया है। यह सब जोश में होश खोने वाली घटना रही। बच्चों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए था। जिन लोगों ने इनको उकसाने का प्रयास किया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हामिदपुर निवासी योगेश प्रधान का कहना है कि सेना में भर्ती कराने वाले दलालों ने अबोध बच्चों को उकसाकर क्षेत्र में आग लगाने की कोशिश की है। नादान बच्चों को रियायत देकर साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed