{"_id":"5e14d4ca8ebc3e87e618c51e","slug":"amu-will-open-on-13-january-aligarh-news-ali2234364139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 13 से खुलेगा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 13 से खुलेगा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को आगामी 13 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। साथ ही एएमयू के स्कूलों को भी नौ जनवरी से खोलने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को एएमयू प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच हुई बैठक में फैसला लिया गया। गौरतलब हो कि 15 दिसंबर को एएमयू में पुलिस और छात्रों के बीच टकराव के बाद विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया था।
एएमयू परीक्षा कंट्रोलर के मुताबिक, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन, यूनानी मेडिसिन, जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 13 जनवरी को खोला जाएगा। इन संकायों के छात्रों की अगर कोई परीक्षा छूटी है तो वह 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा फैकल्टी ऑफ लॉ, कामर्स, लाइफ साइंस और कृषि विज्ञान को 20 जनवरी को खोला जाएगा। इन संकायों के छात्रों की छूटी परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। फैकल्टी ऑफ ऑर्ट्स, सोशल साइंस, इंटरनेशनल स्टडी, दीनियात और पॉलीटेक्निक और कम्यूनिटी कॉलेज 24 जनवरी को खोला जाएगा। इन संकायों के छात्रों की छूटी परीक्षा 27 जनवरी को होगी।
इसके अलावा एएमयू से जुड़े स्कूलों में एक से आठ तक की कक्षाओं को नौ जनवरी से शुरू किया जाएगा। कक्षा 10 से कक्षा 12 तक के स्कूलों को 13 जनवरी को और कक्षा 9 व कक्षा 11 को 17 जनवरी को खोला जाएगा।
विज्ञापन
12वीं के बोर्ड परीक्षा फार्म 20 तक जमा करें
कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा फार्म को जमा करने के लिए आखिरी तारीख 20 जनवरी तक कर दी गई है। इसके अलावा और भी विस्तार से जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।