{"_id":"66fdeeb23b9032af200c5704","slug":"amu-two-students-suspended-in-assault-case-notice-issued-to-three-aligarh-news-c-2-ali1007-500265-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: मारपीट मामले में दो छात्र निलंबित, तीन छात्रों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: मारपीट मामले में दो छात्र निलंबित, तीन छात्रों को कारण बताओ नोटिस
Thu, 03 Oct 2024 06:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:39 AM IST
सार
29 सितंबर की रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक गुट से जुड़े छात्रों ने दूसरे छात्र गुट के पीएचडी छात्र को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के मूल में एएमयू की पूर्व छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एएमयू के एसएस नॉर्थ हॉल में छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दो छात्र को निलंबित कर दिया है। तीन छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
29 सितंबर की रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक गुट से जुड़े छात्रों ने दूसरे छात्र गुट के पीएचडी छात्र को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के मूल में एएमयू की पूर्व छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि मारपीट के मामले में कुलपति के आदेश पर बीटेक छात्र अयान नियाजी, बीआरटीटी छात्र प्रखर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि छात्र खालिद मेराज उर्फ अरहान पंडित, मोहम्मद यहिया, शाबान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि 29 सितंबर को एसएस नॉर्थ हॉल में एमएम हॉल में रह रहा पीएचडी का छात्र रविवार रात 10:30 बजे एसएस नॉर्थ हॉल पहुंचा। आरोप है कि पीएचडी कर रहा पश्चिम बंगाल का छात्र कश्मीर की छात्रा को मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिये प्रताड़ित कर रहा था। इसी को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई थी। इसमें पीएचडी छात्र को चोटें आई थीं, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।