फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU temporary workers sit on dharna at night

AMU: रात में यूनिवर्सिटी के अस्थाई कर्मचारी बैठे धरने पर, स्थाई करने की कर रहे मांग

Sat, 11 Mar 2023 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 10:49 PM IST
सार

कर्मचारियों को स्थाई करने और जो सुविधाएं पहले मिल रही थीं, उसे बहाल करने की मांग को लेकर एएमयू के अस्थाई कर्मचारी रात में ही धरने पर बैठ गए। इंतजामिया समझाने में लगी रही, पर कर्मचारी नहीं माने।

विज्ञापन
AMU temporary workers sit on dharna at night
धरने पर बैठे एएमयू के अस्थाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 1559 अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार रात कई मांगों को लेकर शताब्दी द्वार बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। धरना खत्म करने लिए कर्मचारियों से इंतजामिया के जिम्मेदार बातचीत करते रहे। कर्मचारियों ने स्थाई करने और पहले जैसी सुविधाएं देने की आवाज उठाई।

विज्ञापन


अस्थाई कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सह कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी से कर्मचारियों को स्थाई करने और जो सुविधाएं पहले मिल रही थीं, उसे बहाल करने के बारे में बात की। कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में 27 या 28 मार्च को बैठक करने की बात कही गई है। कर्मचारियों ने कहा कि समस्या का समाधान होने के बजाय तारीख पर तारीख दी जा रही है। सकारात्मक उत्तर न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने शताब्दी द्वार पर धरना दे दिया। 
विज्ञापन


धरना देते एएमयू अस्थाई कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी स्थायित्व मिलना चाहिए। मार्च तक अस्थाई कर्मचारियों का नवीनीकरण किया गया है। जनवरी में इन कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन में वेतन को लेकर खूब हंगामा काटा था। धरने में मिर्जा वसीम बेग, आफाक अहमद, शाजिया, अमजद अली, वसीम अहमद आदि शामिल रहे। 

अस्थाई और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ इंतजामिया की हमदर्दी है। इस मसले पर लगातार शिक्षा मंत्रालय के उच्चाधिकारियों से बातचीत चल रही है। अस्थाई कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है। रविवार को कक्षा एक और छह की प्रवेश होनी है। ऐसे में इन कर्मचारियों को इसका ख्याल रखना चाहिए। उन्हें पैनल को लेकर भी चिंताएं हैं। मंत्रालय से 1400 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। पहले बजट कम था। बजट से कर्मचारियों के वेतन और रखरखाव पर खर्च होंगे। -प्रो.मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed