फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU teacher suspended, booked by police for 'hurting religious sentiments' during lecture

अलीगढ़ : एएमयू में दुष्कर्म पर विवादित पाठ पढ़ाने वाला प्रोफेसर निलंबित, सपा नेता बोलीं- इनकी जुबान काटी तो दूंगी 50 हजार

Thu, 07 Apr 2022 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2022 01:54 AM IST
सार

आरोप है कि डॉ. जितेंद्र द्वारा दुष्कर्म के संदर्भ में हिंदू धर्म के देवताओं का हवाला दिया जा रहा था। यह मामला सुर्खियों में आने पर डॉ. कुमार के खिलाफ भाजपा नेता की ओर से थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
AMU teacher suspended, booked by police for 'hurting religious sentiments' during  lecture
डॉ. जितेंद्र कुमार - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (तृतीय वर्ष) की कक्षा में पढ़ाई के दौरान हिंदू देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि डॉ. जितेंद्र द्वारा दुष्कर्म के संदर्भ में हिंदू धर्म के देवताओं का हवाला दिया जा रहा था। यह मामला सुर्खियों में आने पर डॉ. कुमार के खिलाफ भाजपा नेता की ओर से थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने पांच अप्रैल को कक्षा में पढ़ाने के दौरान हिंदू धर्म के देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। एक छात्रा ने इस संबंध ट्वीट करके कक्षा में लगे प्रोजेक्टर का स्क्रीन शॉट फोटो भी शेयर किया। इसके बाद यह स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ते देख एएमयू इंतजामिया ने डॉ. जितेंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम भी गठित कर दी। इसके बाद डॉ. जितेंद्र ने अपने कृत्य पर कुलपति से माफी मांगी लेकिन उनको निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में एएमयू के पूर्व छात्र व भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में धारा 295ए, 153ए, 298, 505 भादवि में डॉ. जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतजामिया ने प्रथमदृष्टया मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. जितेंद्र को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। डॉ. कुमार को जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. शाफे किदवई, एमआईसी पीआरओ, एएमयू

जेएन मेडिकल कालेज में हमारे भगवान, देवताओं के प्रति अमर्यादित और भ्रमित करने वाली टिप्पणी की गई है। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसी टिप्पणी करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
- डॉ. निशित शर्मा, भाजपा नेता

फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार को लेकर जानकारी मिली है कि पढ़ाने के दौरान उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। थाने में भाजपा नेता द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जो साफ होगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई तय होगी।
- श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय

डॉ. जितेंद्र की जुबान काटने वाले को दूंगी 50 हजार रुपये : रुबीना

जेएन मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कराने के दौरान प्रजेंटेशन में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोपी एएमयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार की जुबान काटने वाले को सपा नेता रुबीना खानम ने 50 हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी धर्म या उसके आराध्य का अपमान वह बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। हिंदू भाइयों की आस्था को अपमानित किया गया है। दूसरों की धार्मिक भावनाओं को कुचलकर अपमान करने वाले की जुबान काट देनी चाहिए, ताकि समाज में एक नजीर कायम हो। एएमयू कुलपति को तुरंत इस मानसिक बीमार शिक्षक को निष्कासित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed