{"_id":"57fbeca34f1c1b675228f308","slug":"amu-students-union-officials-took-victory-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्र संघ पदाधिकारियों ने निकाला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू छात्र संघ पदाधिकारियों ने निकाला विजय जुलूस
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ पदाधिकारियों ने निकाला विजय जुलूस
- फोटो : Dig vishal
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ पदाधिकारियों का सोमवार को विजय जुलूस निकला। जुलूस विश्वविद्यालय में विभिन्न रास्तों से होता हुआ सर सैयद की मजार पर जाकर संपन्न हुआ।
यहां पर पदाधिकारियों ने सर सैयद और उनके बराबर सर जियाउद्दीन की मजार पर चादरपोशी की और यूनियन की कामयाबी की दुआ मांगी। जुलूस बेहद सादगी और सलीके से संचालित हुआ। पहले की तरह न कोई फायरिंग और न किसी तरह के बाहरी तत्व जुलूस में थे।
छात्र संघ के अध्यक्ष फैजुल हसन , उपाध्यक्ष नदीम अंसारी और नबील उस्मानी के साथ सैकड़ों समर्थक सबसे पहले सर सैयद नॉर्थ हाल में इकट्ठा हुए। यहां पर सभी पदाधिकारियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया गया। समर्थकों के बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
जुलूस आफताब हाल, शमशाद मार्केट, पुरानी चुंगी से कैंपस में प्रवेश कर इंजीनियरिंग कालेज, आर्ट फैकल्टी, मौलाना आजाद लाइब्रेरी, वीसी लाज, स्टाफ क्लब होता हुआ सर सैयद हाल साउथ स्थित एएमयू जामा मसजिद पहुंचा।
यहां पर सभी पदाधिकारियों ने सर सैयद और सर जियाउद्दीन की मजार पर चादरपोशी की। इस मौके पर अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि मेरा फोकस एएमयू छात्रों की समस्याओं एवं उनकी बेहतरी पर होगा।
एएमयू छात्र तरह-तरह की समस्याओं से घिरे हुए है। पढ़ाई के बाद रोजगार की जरूरत होती है। आज तक टीपीओ आफिस में स्थायी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई। अधिष्ठापन के बाद पहला काम स्थायी अधिकारी की नियुक्ति होगी।