फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students protest support from student-political parties and farmers organisations

AMU: छात्रों के आंदोलन को मिला छात्र-राजनीतिक दल और किसान संगठन का समर्थन, पीएम-सीएम भेजी राखी

Sun, 10 Aug 2025 02:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 02:23 PM IST
सार

एएमयू की छात्राओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एसएसपी सहित अन्य अफसरों को राखी भेजी है। छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन पर राखी भेजी गई है ताकि प्रॉक्टोरियल टीम और यूनिवर्सिटी के उल्टे-सीधे निर्णयों से उनकी रक्षा हो सके। 

विज्ञापन
AMU students protest support from student-political parties and farmers organisations
एएमयू में छात्र-छात्राओं का चल रहा प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू में चल रहा छात्रों का आंदोलन तूल पकड़ रहा है। राजनीतिक दल, उनसे जुड़े छात्र संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। साथ ही धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव राजा भैया ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता छात्रों के साथ डीएम के माध्यम से कुलपति को मांग पत्र सौंपेंगे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश मसीह ने बताया कि उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने आंदोलन का समर्थन करते हुए छात्रों को संबोधित एक पत्र भेजा है, इसमें उन्होंने शीघ्र यूनिवर्सिटी में आने की बात कही है।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन मेवाती ने कहा कि वह डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव इमरान पठान ने मंगलवार को बाब-ए-सैयद पर कई छात्र संगठनों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष तरुण राज सिंह ने कहा कि जिस तरह छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है, उसके विरोध में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने पुलिस कार्रवाई पर एएमयू इंतजामिया और पुलिस प्रशासन की निंदा की है। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के शिक्षा संबंधित खर्चों में कटौती करने से जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, एएमयू जैसे शिक्षा संस्थानों में आर्थिक संकट छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई फीस वृद्धि के विरोध छात्रों के आंदोलन के समर्थन में है। 13 अगस्त को जिले भर में होने वाले प्रदर्शन के दौरान अन्य मुद्दों के साथ छात्रों के आंदोलन पर पुलिसिया दमन का विरोध किया जाएगा।

मजहबी मुद्दे की तरफ ले जा रहे असामाजिक तत्व : अखिल

एएमयू के छात्र नेता अखिल कौशल ने कहा की कुछ असामाजिक तत्व अपनी सियासी रोटियां सेंकने के लिए शुल्क वृद्धि जैसे शैक्षिक मुद्दों को भटकाकर मजहबी मुद्दे की तरफ ले जा रहे हैं। बाब-ए-सैयद पर जुमे की नमाज पढ़ने की कोशिश की गई। अलीगढ़ के बाहर से अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं को एएमयू बुलाया जा रहा हैं और राज्य सरकार, भारत सरकार व आरएसएस के खिलाफ भाषण दिए जा रहे हैं। 

परचम पार्टी ने मांगा कुलपति और प्रॉक्टर से इस्तीफा
परचम पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव नाजिम इलाही ने एएमयू के छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज पढ़ने जा रहे छात्रों के साथ हुई यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी के इतिहास में एक बदनुमा दाग है। उन्होंने कहा कि प्राॅक्टर को इस्तीफा देना चाहिए और पुलिस को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। 

पीएम और सीएम को राखी भेजी
एएमयू की छात्राओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एसएसपी सहित अन्य अफसरों को राखी भेजी है। छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन पर राखी भेजी गई है ताकि प्रॉक्टोरियल टीम और यूनिवर्सिटी के उल्टे-सीधे निर्णयों से उनकी रक्षा हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed