फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students protest in Ayodhya protest

अयोध्या में धर्मसभा का एएमयू छात्रों ने किया विरोध

Sat, 24 Nov 2018 01:14 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 24 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
AMU students protest in Ayodhya protest
अयोध्या में धर्मसभा का एएमयू छात्रों ने किया विरोध - फोटो : Dig Vishal
अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की 25 नवंबर को प्रस्तावित धर्म सभा का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि उन्होंने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। एक्शन का रिएक्शन होगा। रामजन्मभूमि को लेकर अयोध्या में भीड़ जमा होने से दहशत का माहौल बन रहा है। छात्र संघ द्वारा इस मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

यूनियन हॉल में एएमयू छात्र संघ के सचिव हुजैफा आमिर ने पत्रकारों से कहा कि 25 को अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है। मुल्क भर से लोगों को आमंत्रित किया गया है। सभी धर्मों के स्थानीय लोग दहशत में हैं। राममंदिर बाबरी मस्जिद का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। धर्म सभा के माध्यम से न्यायालय एवं गृह मंत्रालय को चैलेंज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह इसका संज्ञान ले और कार्रवाई करें। उनके विधायक 1992 जैसा हालात पैदा करने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सचिव हुजैफा आमिर ने कहा कि जल्द ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मुख्य न्यायाधीश को खत लिखकर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में विपक्ष नाम की चीज नहीं है। विश्वविद्यालयों के छात्र ही विपक्ष की भूमिका में है। इस मामले को लेकर पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। छात्र संघ उपाध्यक्ष हमजा सूफियान ने कहा कि अयोध्या में भीड़ जमा करने का क्या मतलब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग दहशत में हैं और घरों में राशन जमा कर रहे हैं। हालात बेहद खराब हो रहे हैं। हिंदुस्तान की न्यायपालिका की पहचान का सवाल है। ये लोग मुल्क तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनको पूरे देश से फोन आ रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट सदस्य शाहरुख हुसैन, फाखरा खान, मरियम बतूल, नवेद आलम, निशांत भारद्वाज, गौथम के, फहद अय्यूब, हसन मुस्तफा, मुईनउद्दीन के अतिरिक्त कई वरिष्ठ छात्र मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed