फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU: Students protest demanding student union elections

एएमयू : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों प्रदर्शन

Wed, 12 Oct 2022 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
AMU: Students protest demanding student union elections
एएमयू में छात्र संघ चुनाव को लेकर मार्च निकालते छात्र नेताओं को रोकने के लिए लगाया गया बैरिकेडिं? - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति पर चुनाव न कराने का आरोप लगाया। बोले, छात्र संघ ही छात्रहित की आवाज बुलंद कर सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग लेकर डक पॉन्ड से छात्रों ने जुलूस निकाला, जो बाब-ए-सैयद पहुंचा। यहां पर छात्रों ने नारेबाजी भी की। छात्रों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। शिक्षक संघ सहित कर्मचारियों का चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। लोकतंत्र की बहाली के लिए चुनाव होने चाहिए।
विज्ञापन

छात्र नेता जानिब हसन ने कुलपति पर आरोप लगाया कि वह छात्र अधिकारों का हनन कर रहे हैं। उन्होेंने कहा कि अगर चुनाव नहीं कराए गए, तो आंदोलन होगा। बाब-ए-सैयद पर धरना देंगे। छात्र मोहम्मद आसिफ ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते स्थिति सामान्य नहीं थी। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई। पढ़ाई भी ऑफलाइन शुरू हो गई है। विद्यार्थियों के प्रवेश हो रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed