{"_id":"5bf819dcbdec2241950dbe44","slug":"amu-students-protest-against-vhp-dharm-sabaha-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप की धर्मसभा का एएमयू के छात्रों ने किया विरोध, कहा- एक्शन का होगा रिएक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप की धर्मसभा का एएमयू के छात्रों ने किया विरोध, कहा- एक्शन का होगा रिएक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ के सचिव हुजैफा आमिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की 25 नवंबर को प्रस्तावित धर्म सभा का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध किया है।। उनका कहना है कि वे लोग हाथ में चूड़ियां नहीं पहने हैं। एक्शन का रिएक्शन होगा। छात्र संघ द्वारा इस मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा जाएगा।
यूनियन हॉल में एएमयू छात्र संघ के सचिव हुजैफा आमिर ने पत्रकारों से कहा कि 25 को अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है। मुल्क भर से लोगों को आमंत्रित किया गया है।
इससे पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा को न तो सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास है और न ही संविधान पर। ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश और अयोध्या में जिस तरह का माहौल है उस पर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए और अगर जरूरी हो तो सेना भेजी जाए।
ज्ञात हो कि अयोध्या में रविवार को धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों के आने की संभावना है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ ने पूरा जोर लगा दिया है।