फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students protest against those who burn religious texts

AMU: धार्मिक ग्रंथ जलाने वाले के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन, स्वीडन सरकार की निंदा

Fri, 07 Jul 2023 10:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 10:05 PM IST
सार

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में ईदुल अजहा पर मस्जिद के बाहर एक व्यक्ति ने धार्मिक ग्रंथ को जला दिया था। इसके विरोध में एएमयू छात्रों ने डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक मार्च निकाला। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।

विज्ञापन
AMU students protest against those who burn religious texts
एएमयू में मार्च निकालते एएमयू छात्र नेता - फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शुक्रवार देरशाम धार्मिक ग्रंथ जलाने वाले के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस शर्मनाक घटना के लिए स्वीडन सरकार की निंदा की है। 

विज्ञापन


स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में ईदुल अजहा पर मस्जिद के बाहर एक व्यक्ति ने धार्मिक ग्रंथ को जला दिया था। इसके विरोध में एएमयू छात्रों ने डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक मार्च निकाला। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। छात्रों ने बताया कि जिस तरह से पुलिस की देखरेख में एक व्यक्ति ने धार्मिक ग्रंथ जलाया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। वह भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह स्वीडन सरकार से इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाब-ए-सैयद पर छात्रों का एकत्र होने का मकसद स्वीडन सरकार की निंदा करना है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि स्वीडन में धार्मिक ग्रंथ जलाने के विराेध में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। उन्होंने कोई ज्ञापन नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed