फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amu Students Protest Against Citizen amendment act during Rain

नागरिकता संशोधन कानून का विरोधः कड़ाके की सर्दी और मुसलाधार बारिश में भी मोर्चे पर डटे रहे छात्र

Sat, 14 Dec 2019 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Amu Students Protest Against Citizen amendment act during Rain
बारिश के दौरान भी प्रदर्शन करते एएमयू छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
कड़ाके की सर्दी एवं मूसलाधार बारिश भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों एवं आरएएफ तथा पुलिस के जवानों को नहीं डिगा सकी। एक पक्ष नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने तो दूसरा किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार था।
विज्ञापन

किसी सरकार या पार्टी के फैसले का विरोध देश के नागरिकों का अधिकार है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाओं को हर व्यक्ति व्यक्त कर सकता है। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में देश में कई जगह विरोध-प्रदर्शन जारी है। एएमयू छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी भी इसका जबर्दस्त तरीके से विरोध कर रहे हैं। जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में छात्र कैंपस में सड़क पर उतर आए। इसकी वजह से कड़ाके की सर्दी में भी न सिर्फ एएमयू बल्कि शहर का माहौल गरमा गया। इंटरनेट सेवा बंद होने से अफवाह का बाजार गरम रहा। वहीं लोग फोन कर एक-दूसरे से पूछ रहे थे कि एएमयू में क्या चल रहा है। प्रशासनिक ब्लाक (रजिस्ट्रार ऑफिस) के सामने जब छात्रों का विरोध चल रहा था, उसी समय मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बैरिकेडिंग के एक तरफ (बाब-ए-सैयद की तरफ) हजारों की संख्या में छात्र थे तो दूसरी तरफ (यूनिवर्सिटी सर्किल) आरएएफ एवं पुलिस के जवान।
विज्ञापन

छात्र इसे संविधान की रक्षा की लड़ाई की संज्ञा दे रहे थे तो जवान अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। करीब दो घंटे तक कभी तेज तो कभी मामूली बारिश होती रही लेकिन न तो छात्र वहां से हटे और न ही जवान डिगे। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सहित कई अधिकारी भी इस बारिश में भीगते हुए मैदान में डटे रहे। जैकेट, स्वेटर, शेरवानी से लेकर शरीर के सभी कपड़े गीले हो गए। सर्दी का सितम भी कम नहीं। करीब दो घंटे बाद ऐसी भी स्थिति आई जब बारिश थम गई और एएमयू छात्र आरएएफ जवानों से चुटकी ले रहे थे कि ‘पानी फेंको पानी’। जवान भी छात्रों की चुटकी पर मुस्कुरा रहे थे। दरअसल बारिश के पहले हंगामा होने पर आरएएफ जवान फायर बिग्रेड के वाटर कैनन से पानी फेंकने की तैयारी कर रहे थे। संयोग से उसी समय बारिश शुरू हो गई। छात्रों ने भीग कर दिखा दिया कि वह पानी से डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed