फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amu students block the anoopshahar road in against of police action

अनूपशहर रोड पर एएमयू छात्रों ने लगाया घंटों जाम, पुलिस कार्रवाई पर भड़का गुस्सा

Mon, 24 Feb 2020 02:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Amu students block the anoopshahar road in against of police action
अलीगढ़ में रात एएमयू चुंगी पर जाम लगाकर हंगामा करते एएमयू छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
नागरिक संशोधन कानून, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में ऊपरकोट पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर आंसू गैस के गोले छोड़ने व हल्का बल प्रयोग करने के खिलाफ सिविल लाइंस इलाके के लोगों सहित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों का गुस्सा भड़क गया। इस खबर पर एक तरफ जहां सैकड़ों छात्रों ने एएमयू के चुंगी गेट पर पहुंचकर अनूपशहर रोड पर जाम लगा दिया। वहीं जमालपुर के लोगों ने मस्जिद के बाहर जाम लगा दिया। इससे पुलिस व इंतजामिया के लोगों के हाथ-पांव फूल गए। देर रात तक दोनों स्थानों पर लोगों को समझाने के प्रयास जारी थे। एएमयू कैंपस के अंदर से भी नारेबाजी की खबरें आ रही थीं। वहीं दोदपुर में भी बाजार बंद कर भीड़ सड़कों पर आ गई। दोदपुर के लोगों को तो शांत कर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

ऊपरकोट पर महिलाओं पर हल्का बल प्रयोग किए जाने के बाद उपजे बवाल में कुछ युवकों को हिरासत में लिए जाने व हालात असामान्य होने की खबर जैसे ही एएमयू के छात्रों को मिली। वैसे ही छात्रों ने एक-दूसरे छात्र को फोन करके सात बजे चुंगी गेट पर पहुंचने को कहा। देखते-देखते छात्रों की तादाद करीब आठ सौ हो गई। इसके कुछ देर बाद जमालपुर मस्जिद के बाहर भी भीड़ जमा हो गई और यहां भी एक हजार से अधिक लोग जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। दोनों स्थानों पर जाम देर रात तक जारी रहा। छात्रों ने पुलिस व जिला प्रशासन से मांग की है कि हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ा जाए। उन पर कोई कार्रवाई न हो। ऊपरकोट सहित आसपास इलाकों के हालात सामान्य किए जाएं। छात्रों ने घायल लोगों का समुचित इलाज हो और मुआवजा दिलाया जाए। जिनकी दुकानें जल गई हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाए। इस मामले को प्राक्टोरियल टीम के सदस्य व छात्र डीएम से मिलने उनके आवास पर भी गए। इसके बाद देर रात एसपी क्राइम उन्हें समझाने पहुंचे, मगर छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। समाचार लिखे जाने तक समझाने का प्रयास जारी था। इधर, दोदपुर में भी लोगों ने बाजार बंद कराया और सड़क पर आ गए। मगर उन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन

कर्ज चुकाने का मौका
अलीगढ़। 15 दिसंबर 2019 की रात को नागरिक संशोधन बिल, नागरिक संशोधन कानून, एनआरसी का विरोध कर रहे एएमयू छात्रों व पुलिस में संघर्ष हो गया था। इसमें कई छात्रों व पुलिस कर्मियों को चोटें आई थीं। पुलिस ने मौके से 26 युवकों को हिरासत में लिया था। इसमें कुछ छात्र और बाहरी थे। इन युवकों की रिहाई के लिए 16 दिसंबर को ऊपरकोट सहित आसपास इलाकों की महिलाओं ने ऊपरकोट कोतवाली के सामने धरना दे दिया। रिहाई के आश्वासन के बाद महिलाएं धरने से उठीं। देर रात युवकों को छोड़ दिया गया था। अब इन इलाकों की महिलाओं पर हल्का बल प्रयोग व युवकों की कथित गिरफ्तारी हुई है। इसलिए उनके समर्थन में एएमयू छात्र आ गए हैं, जिसे शहर में कर्ज चुकाने के नजरिये से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू : बाबे सैयद पर क्रमिक भूख हड़ताल जारी
अलीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाबे सैयद पर धरना चल रहा है। यह धरना 70 दिन से चल रहा है। पिछले तीन दिनों से कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों की कुलपति, रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू आदि के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed