फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students arrive with weapon on successive hunger strike

एएमयू छात्रों की क्रमिक भूख हड़ताल पर हथियार के साथ पहुंचा संदिग्ध 

Sat, 04 Nov 2017 02:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 04 Nov 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
AMU students arrive with weapon on successive hunger strike
AMU
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय के समक्ष क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच एक संदिग्ध बंदूकधारी के पहुंचने से खलबली मच गई है। प्रॉक्टर आफिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के साथ एक तहरीर थाना सिविल लाइन में दी गई है। हालांकि छात्रों का कहना है कि व्यक्ति में हाथ में ट्वाय गन था।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर एएमयू छात्र वृहस्पतिवार से रजिस्ट्रार कार्यालय के समक्ष क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सुबह करीब 6.40 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति धरना स्थल पर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में युवक के हाथ में बंदूक की तरह हथियार दिख रहा है।
विज्ञापन


वह छात्रों के पास कुछ देर रुका और बातचीत भी की। छात्रों से उसकी क्या बातचीत हुई, यह रिकार्ड नहीं है। वहीं छात्रों का कहना है कि वह घुमक्कड़ किस्म का इंसान था और पूछ रहा था कि क्यों बैठे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं वीसी से बात कर तुम्हारा काम करा दूंगा। छात्रों की माने तो उसके हाथ में ट्वाय गन थी। डिप्टी प्रॉक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बंदूक दिख रही थी, इसलिए मामले की जांच के लिए तहरीर व फुटेज थाना सिविल में भेज दी गई है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस को करनी है।

भूख हड़ताल के लिए अनुमति चाहते हैं छात्र  
क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भूख हड़ताल के लिए प्रशासन से अनुमति मांग रहे हैं। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। शुक्रवार को सुबह से शाम तक मसकुर अहमद उस्मानी, अदनान आमिर, मो. तहद, अजय सिंह आदि क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे।


उसके बाद दूसरे छात्र क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। सूत्रों पर भरोसा करें तो 24 नवंबर तक छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी करने व 2 या 3 दिसंबर तक चुनाव कराने का लिखित आश्वासन मिल जाए तो छात्र नेता समझौता पर विचार कर सकते हैं। हालांकि छात्र नेता अभी इस मामले में साफ-साफ कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को धरना में छात्राएं भी शामिल हुई। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed