फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student union elections to be held on December 5

पांच दिसंबर को होगा एएमयू छात्र संघ चुनाव

Sun, 05 Nov 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Nov 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
AMU student union elections to be held on December 5
धरने पर बैठे छात्र अजय सिंह को पानी पिलाकर अनशन खुलवाते कंट्रोलर नूरूल जुमा। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव 5 दिसंबर को होगा। चुनावी प्रक्रिया 24 नवंबर से प्रारंभ कर दी जाएगी। छात्र नेता एवं एएमयू प्रशासन के बीच बातचीत के बाद चार दिन से रजिस्ट्रार कार्यालय पर चल रहा धरना एवं भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। विश्वविद्यालय के अधिकारी राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मुजीबउल्लाह जुबैरी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय के पास धरना दे रहे छात्रों के बीच पहुंचे। आज मसकुर अहमद उस्मानी, अदनान आमिर, इमरान खान, वसील के, फैसल नदीम, फहद आदि भूख हड़ताल पर बैठे थे। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छात्र संघ चुनाव के लिए पुलिस-फोर्स उपलब्ध कराने में असमर्थता जताने का हवाला देकर छात्र नेताओं से कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए 3 दिसंबर के बाद कोई तिथि तय कर लें। उस तिथि पर चुनाव करा दिया जाएगा। उसके बाद छात्र नेता, कार्यवाहक कुलपति (पीवीसी) प्रो. तबस्सुम शहाब, मुख्य चुनाव अधिकारी एवं रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर आदि के बीच बातचीत हुई। छात्रों की सहमति के बाद 5 दिसंबर को चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई। 
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया 24 नवंबर से प्रारंभ कर दी जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मुजीबउल्लाह जुबैरी ने छात्रों से शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग की अपील की। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला द्वारा शनिवार के अंक में छात्रों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बीच बातचीत से मामला सुलझने का संकेत दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया  
- 24 नवंबर को सभी डींस द्वारा वोटर लिस्ट डिस्प्ले कर दी जाएगी
- 25 नवंबर को वोटर लिस्ट को सही करने का कार्य आरंभ। शाम तक अंतिम वोटर लिस्ट जारी
- नामांकन प्रक्रिया 27 नवंबर को प्रात: 10 से सांय 5 बजे तक एएमयू छात्र संघ कार्यालय में। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच
- 28 नवंबर को प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्र की वापसी
- वैध उम्मीदवारों की सूची 28 नवंबर को सांय 4 बजे जारी की जाएगी
- 29 नवंबर को उम्मीदवारों को क्रमांक संख्या आवंटित की जाएगी। क्रमांक संख्या के साथ उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी  
- 3 दिसंबर को 2 बजे से यूनियन हॉल से ऐतिहासिक फाइनल स्पीच  
- 5 दिसंबर को मतदान एवं मतगणना

नोटिस पर नहीं होगी कार्रवाई 
अलीगढ़। विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं छात्र नेताओं के बीच बातचीत के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि धरने पर बैठे कई नेताओं को प्रॉक्टर आफिस द्वारा नोटिस दिया गया था। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि नोटिस का जवाब लिख कर प्रॉक्टर को दे दें। इशारे में आश्वासन मिला कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।


धरना हटाने के फैसले से सहमत नहीं इमरान 
अलीगढ़। छात्र नेता इमरान खान एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय से धरना हटाने के फैसले से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि जब दिसंबर में ही चुनाव कराना था तो धरना एवं सड़क जाम क्यों की गई। उन्होंने कहा कि वह 13 नवंबर के पहले छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर अड़े हैं। एएमयू प्रशासन द्वारा 5 दिसंबर को चुनाव कराने के लिए दी गई तिथि से वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पत्रकारों के समक्ष आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे। उल्लेखनीय है कि छात्र संघ चुनाव की मांग एवं धरने में इमरान काफी सक्रिय रहे। वह सचिव पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed