{"_id":"5bd61ce5bdec22561b643a78","slug":"amu-student-union-elections-14-candidates-for-chair-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्र संघ चुनाव: चेयर पदों के लिए 14 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू छात्र संघ चुनाव: चेयर पदों के लिए 14 प्रत्याशी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
एएमयू वीमेंस कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में प्रचार करती छात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के चेयर पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव) के 14 प्रत्याशियों में असद मुर्तजा इकलौते बीए के छात्र है। शेष 13 प्रत्याशियों में 6 पीएचडी एवं 7 स्नातकोत्तर के छात्र हैं। इस बार छात्र संघ चुनाव में जोरदार टक्कर की उम्मीद है।
नामांकन, स्क्रूटनी एवं नाम वापसी के बाद कैंपस पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। प्रत्याशी छात्रावासों में कमरे-कमरे पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। एसएस नार्थ हॉल चुनाव प्रचार का केंद्र बना हुआ है।
प्रमुख चेयर पद के प्रत्याशी क्षेत्रीय संतुलन से लेकर अन्य राजनीतिक समीकरण साधने में लगे हैं। सीधे संपर्क के अतिरिक्त प्रत्याशियों की टीम के सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हॉलों में शेरवानी पोशी का कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए
एम सलमान इम्तियाज (पीएचडी, सोशल वर्क)
मोहम्मद गजनवी (पीएचडी, हिंदी)
मो. अलाउद्दीन (पीएचडी, अरेबिक)
मुबाशिर हुसैन शाह (पीएचडी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)
असद मुर्तजा (बीए, लिंग्विस्टिक्स)
उपाध्यक्ष पद के लिए
यासिन गाजी (एमए, ह्यूमन राइट्स)
जैद शेरवानी (एमएसडब्लू)
अम्जा सुफियान (एमए, मॉस कम्युनिकेशन)
मो. आरिफ खान (एमए, ह्यमून राइट्स)
सोनवीर सिंह (एमटेक)
सचिव पद के लिए
हम्जा आमिर (एमए, एलएएमएम)
सलमान अहमद (पीएचडी, जियोलोजी)
गुफरान अली (पीएचडी, जियोलोजी)
मो. सुफियान (एमए, इकोनोमिक्स)
वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की प्रत्याशी
अध्यक्ष - रिफा नासिर, आफरीन फातिमा, सिदरा इसरत, सिमरा
उपाध्यक्ष - रूकशान एवं नाहिद हसन
सचिव - मेमुना अंसारी, सुमायरा आरिफ अंसारी, जवेरिया
कैबिनेट - आफरीन, आफरीन खान, नबा रहमान, सना हबीब, हाला मसरूर, अलवीना रहमान, साइमा शौकत, मोनिका सिंह, प्रिया शर्मा, मेघा गुप्ता, जसवीन कौर एवं अलीना रब।
सोमवार को सभी वैध प्रत्याशियों को सीरियल नंबर एलाट कर दिया जाएगा। एक नवंबर को यूनियन हॉल के प्राचीर से चेयर पद के प्रत्याशी छात्रों को संबोधित करेंगे। तीन नवंबर को चुनाव है। इसी दिन देर रात तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
- प्रो. जहीरउद्दीन, मुख्य चुनाव अधिकारी, एएमयू छात्र संघ
इंजीनियरिंग फैकल्टी के हाथ में छात्र संघ चुनाव की चाबी
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (2018) की चाबी इंजीनियरिंग एवं सोशल साइंस फैकल्टी के छात्रों के हाथ में होगी। मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो कुल 19003 मतदाताओं में अकेले 5117 मतदाता इंजीनियरिंग फैकल्टी (इंजीनियरिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक एवं वीमेंस पॉलीटेक्निक) के हैं। दूसरे स्थान पर सोशल साइंस फैकल्टी हैं, जिसके 3368 मतदाता हैं।
एएमयू में 3 नवंबर को छात्र संध चुनाव है। रविवार देर शाम को सभी संकायों से मतदाताओं की अंतिम सूची मुख्य चुनाव अधिकारी के पास पहुंच गया है। इंजीनियरिंग के मतदाताओं की संख्या 3192 है। वहीं यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक ब्वायज में 1509 एवं वीमेंस पालीटेक्निक में 416 मतदाता हैं। इस तरह इंजीनियरिंग फैकल्टी में कुल मतदाताओं की संख्या 5117 है।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन ने बताया कि मतदाताओं के हिसाब से सोशल साइंस फैकल्टी दूसरे स्थान पर है। इसमें मतदाताओं की कुल संख्या 3368 है। 2770 मतों के साथ साइंस फैकल्टी तीसरे स्थान पर है। वहीं 2091 मतों के साथ आर्ट फैकल्टी चौथे नंबर पर है।
कुल 19003 मतदाताओं में से 1854 मेडिसन, 994 कामर्स, 685 लाइफ साइंस, 662 लॉ, 602 मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च तथा इंटरनेशनल स्टडीज, 420 यूनानी मेडिसन एवं 440 एग्रीकल्चर एंड थियोलोजी के हैं।