{"_id":"66edacb4540a841b980398ee","slug":"amu-student-suspended-in-assault-case-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU:मारपीट के मामले में छात्र को दिया कारण बताओ नोटिस, नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब, किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU:मारपीट के मामले में छात्र को दिया कारण बताओ नोटिस, नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब, किया निलंबित
Sat, 21 Sep 2024 03:42 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:42 AM IST
सार
कॉमर्स डिपार्टमेंट निदेशक ने छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद यह प्रकरण अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया। कुलपति की संस्तुति पर छात्र अब्दुल्ला को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मारपीट के मामले में एक छात्र को निलंबित कर दिया गया है। उसने बाहरी युवकों के साथ एक छात्र से मारपीट की थी।
विज्ञापन
पीजीडीबीएम प्रथम वर्ष के छात्र नबील बिन शकील ने मारपीट की शिकायत कॉमर्स डिपार्टमेंट के चेयरमैन से की थी। नबील के अनुसार, 11 सितंबर को शाम 4:15 बजे वाणिज्य विभाग के पास पीजीडीबीएम प्रथम वर्ष के छात्र अब्दुल्लाह शकील ने कुछ बाहरी युवकों के साथ उससे मारपीट की। जिससे उसके चेहरे और सिर में चोटें आईं। उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में हुआ।
विज्ञापन
इस मामले में कॉमर्स डिपार्टमेंट के निदेशक ने छात्र अब्दुल्लाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद यह प्रकरण अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया। इस संबंध में कार्यवाहक कुलपति प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि कुलपति की संस्तुति पर छात्र अब्दुल्ला को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन