{"_id":"67aaf0332a6b0afa7406fe63","slug":"amu-student-reached-the-high-court-against-the-fir-lodged-by-the-university-administration-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक भाषण: एएमयू छात्र ने विवि प्रशासन की ओर से दर्ज कराई एफआईआर को दी चुनौती, पहुंचा हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक भाषण: एएमयू छात्र ने विवि प्रशासन की ओर से दर्ज कराई एफआईआर को दी चुनौती, पहुंचा हाईकोर्ट
Tue, 11 Feb 2025 12:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:07 PM IST
सार
एएमयू में बीआर्क के छात्र मिस्बाह कैसर के खिलाफ विवि प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें आरोप है कि उसने विवि के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक छात्र ने विवि प्रशासन की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। साथ ही एफआईआर को रद्द करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
एएमयू में बीआर्क के छात्र मिस्बाह कैसर के खिलाफ विवि प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें आरोप है कि उसने विवि के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिया है। छात्रों को विवि के खिलाफ भड़काया है। यह भी आरोप है कि उसने एक घातक हमला करने की नीयत से कुलपति के वाहन को रोकने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। मामले में याची छात्र ने दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
याची का दावा है कि कथित घटना के दिन 100-125 की संख्या में छात्रों ने आगामी परीक्षाओं से संबंधित मुद्दे उठाए थे। कोई भी आपत्तिजनक भाषण नहीं दिया गया। सारे आरोप मनगढ़ंत हैं। कथित घटना के आधार पर विश्वविद्यालय ने उसे निलंबित कर दिया है तथा उसके प्रवेश पर रोक लगा दी है। छात्रावास खाली करने का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन