फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student in the US will increase the value of the tricolor

एएमयू के छात्र अमेरिका में बढ़ाएंगे तिरंगे का मान

Thu, 11 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
AMU student in the US will increase the value of the tricolor
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के चार शोध छात्रों का चयन अमेरिका के ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में एक सेमेस्टर रिसर्च एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है। उनका यह चयन ओबामा-सिंह 21 वीं सेंचुरी नॉलेज इनिटिएटिव रिसर्च प्रोग्राम के अंतर्गत हुआ है।
विज्ञापन

ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में चयनित एएमयू छात्रों में गणित विभाग के तकसीर खान, बायोटेक्नॉलोजी यूनिट के परवेज आलम, अप्लायड फिजिक्स विभाग की स्वालेहा नसीम एवं केमेस्ट्री विभाग की सबिहा परवीन शामिल हैं।
विज्ञापन

चयनित चार में से तीन छात्र शुक्रवार यानी 12 अगस्त को अमेरिका रवाना हो रहे हैं। एक छात्रा वीजा के लिए प्रयासरत है। इन छात्रों को डूवल डिग्री मिलेगी। गणित विभाग के तकसीर खान यूजीसी के एसआरएफ फेलोशिप के अंतर्गत एएमयू में प्रो. मुरसलीन के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में वे प्रो. जैन लौंग के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। एएमयू एवं ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच करार के बाद इस वर्ष अध्ययन के लिए दूसरा बैच जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तकसीर खान मूल रूप से बरेली के कस्बा सिरौली के रहने वाले हैं। पूर्व में इनका चयन सेंट्रल यूरोपीय यूनिवर्सिटी, बुडापेस्ट, हंगरी (यूरोप) में पांच वर्षीय शोध कार्य के लिए हुआ था।

किंग सऊद यूनिवर्सिटी सऊदी अरबिया में गणित विभाग में उन्हें लेक्चररशिप का ऑफर भी मिला था। इसके साथ ही मलेशिया के  यूनिवर्सिटी ऑफ मलेशिया में फेलोशिप प्रोग्राम का आफर मिला था। वहीं परवेज आलम मुरादाबाद के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed