{"_id":"604530818ebc3edc0835dcdc","slug":"amu-student-found-in-kota-accused-atif-murder-city-office-news-ali2580659183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में मिला एएमयू छात्र आतिफ की हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में मिला एएमयू छात्र आतिफ की हत्या का आरोपी
विज्ञापन
एएमयू छात्र आतिफ की हत्या में तीसरे आरोपी की लोकेशन पुलिस को कोटा में मिली। इस आधार पर उसे वहीं कोटा पुलिस की मदद से पकड़वा लिया। यहां से पहुंची पुलिस ने उसे वहां 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है और सोमवार को लेकर यहां पहुंचेगी। आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
क्वार्सी पुलिस के अनुसार 10 जनवरी की रात जीवनगढ़ निवासी एएमयू के छात्र आतिफ की उस समय हत्या की गई थी, जब वह दोस्त संग शमशाद मार्केट से घर लौट रहा था। तभी घर के पास ही जीवनगढ़ में उसे हमलावरों ने घेरकर गोली मारी थी। मामले में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दूसरा आरोपी अज्जू कोर्ट में हाजिर हो गया, जिसे पुलिस सोमवार को 8 घंटे के रिमांड पर लेगी। पुलिस को तीसरे आरोपी की लोकेशन राजस्थान के कोटा में मिली।
पता चला कि वह घटना के बाद से ही वहां अपने ताऊ के घर रह रहा है। सूचना की तस्दीक एक पुलिस टीम भेजकर कराई गई। इसके बाद कोटा के नीमगंज मंडी थाना पुलिस की मदद से उसे हिरासत में लिया गया। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार आरोपी को लेने यहां से पुलिस गई थी। वहां रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मंजूर हुआ है। अब सोमवार को पुलिस उसे यहां लेकर आएगी। चूंकि दस्तावेजों में उसकी उम्र 17 साल है। इसलिए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।