{"_id":"63584a44eecb6338f8458046","slug":"amu-senior-resident-alleges-non-compliance-with-election-process-aligarh-news-ali303370873","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू : चुनाव प्रक्रिया का अनुपालन न करने का सीनियर रेजीडेंट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू : चुनाव प्रक्रिया का अनुपालन न करने का सीनियर रेजीडेंट का आरोप
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) शिक्षक संघ चुनाव में सीनियर रेजीडेंट (एसआर) के लिए नया पेच फंस गया है। 90 में से 33 एसआर ने अमुटा सचिव को सदस्यता निरस्तीकरण का आवेदन किया था, जबकि यह आवेदन चेयरमैन के जरिये वित्त अधिकारी के पास जाना चाहिए था। एसआर पर प्रक्रिया का अनुपालन न करने का आरोप लगा है।
शिक्षक संघ चुनाव न होने की वजह एसआर को बताया जा रहा था। इसके बाद 33 एसआर ने चुनाव प्रक्रिया से खुद को अलग करके शिक्षक संघ के सचिव को पत्र लिखकर वेतन से स्टाफ एसोसिएशन का सदस्यता शुल्क काटने के लिए आवेदन किया। नियमानुसार, यह आवेदन चेयरमैन के जरिये वित्त अधिकारी के पास आना चाहिए था।
57 एसआर ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। चुनावी प्रक्रिया लंबी खिंच सकती है। इससे पहले एसआर या शिक्षक हैं या नहीं, का मुद्दा उठने के बाद कुलपति ने चार सदस्यीय कमेटी बना दी। कमेटी ने चार मांगें रखी थीं। एक चुनाव प्रक्रिया रद्द की जाए। दूसरा एसआर शिक्षक हैं, तीसरा वित्त अधिकारी अनंतिम मतदाता सूची प्रदान करें। चौथा जनरल बॉडी मीटिंग करके चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
एसआर के सदस्यता निरस्तीकरण का आवेदन अमुटा सचिव को प्रेषित होने के साथ चेयरमैन या डीन के जरिये वित्त अधिकारी को जाना चाहिए था। बाकी 57 एसआर का भी रुख स्पष्ट होना चाहिए। जब नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी, फिर चुनाव होंगे। -प्रो. बीबी सिंह, मुख्य चुनाव अधिकारी, एएमयू।