{"_id":"608863b78ebc3e8d3b47fc9a","slug":"amu-s-class-12-student-hangs-himself-to-death-city-office-news-ali2620230189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के कक्षा 12 के छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के कक्षा 12 के छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जमालपुर में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कक्षा 12 का छात्र अहमद पुत्र शकील (18) जमालपुर के बादाम नगर में रहता था। दो भाइयों में सबसे बड़े अहमद की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब बताई जा रही थी। सोमवार की देर रात परिवार के सदस्य पास में ही किसी शादी समारोह में गए थे। घर पर अहमद अकेला था। इसी दौरान उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पा रहा है। परिजन जब शादी समारोह से लौटे तो उन्होंने अहमद के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।