फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU's 64th convocation today

एएमयू का 64 वां दीक्षांत समारोह आज

Tue, 01 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
AMU's 64th convocation today
एएमयू का 64 वां दीक्षांत समारोह आज - फोटो : Rupesh
 एएमयू के 64 वें दीक्षांत समारोह में यूनानी मेडिसन फैकल्टी की हिना मुख्तार, मेडिसन फैकल्टी की साइमा, लॉ फैकल्टी की समीरा खान पर हजारों लोगों की निगाहें टिकी होंगी। यूनानी मेडिसन फैकल्टी की हिना मुख्तार को सर्वाधिक पांच मेडल प्रदान किए जाएंगे। जबकि मेडिसन फैकल्टी की साइमा एवं लॉ फैकल्टी की समीरा खान को 4-4 मेडल प्रदान किए जाएंगे। मेडिसन फैकल्टी की प्रेरणा जैन एवं मरियम को 3-3 मेडल प्रदान किए जाएंगे। प्रतिष्ठित दी प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल लता एवं हिंदू छात्र-छात्राओं को दिया जाने वाला राजा जय किशन दास मेडल ऐश्वर्य गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहजादा डॉ. कयाद जोहर इज्जूददीन एवं सम्मानित अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता जापान के वैज्ञानिक प्रो. तकाकी काजिता की मौजूदगी में एएमयू के 214 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हजारों छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया है कि वह लड़कों से कम नहीं हैं। सर्वाधिक मेडल की सूची में ही नहीं बल्कि विभाग स्तर पर भी बड़ी संख्या में छात्राओं ने मेडल के मामले में छात्रों से आगे हैं। 
विज्ञापन

अब शहजादा होंगे एएमयू दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि 
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 64 वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि सऊदी अरब के इंजीनियर सुबही ए बत्तर्जी का कार्यक्रम अंतिम समय में टल जाने से खलबली मच गई है। अब समारोह के मुख्य अतिथि शहजादा डॉ. कयाद जोहर इज्जुद्दीन होंगे। शहजादा एएमयू चांसलर एवं बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के भाई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गुलिस्तान-ए-सैयद में एएमयू का 64 वां दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए भव्य तैयारी की गई है। कार्यक्रम में करीब छह हजार लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को एमएयू के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रिहर्सल भी किया। मंच पर एवं उसके दायें एवं बायें मुख्य अतिथि इंजीनियर सुबही ए बत्तर्जी, सम्मानित अतिथि प्रो. तकाकी काजिता के साथ-साथ कुलपति जमीरउद्दीन शाह एवं सह कुलपति सैयद अहमद अली का नाम लिखा हुआ पोस्टर भी लगा दिया गया था। सोमवार सुबह अचानक खबर तेजी से फैली कि मुख्य अतिथि इंजीनियर सुबही ए बत्तर्जी नहीं आ रहे हैं और उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी में खलबली मच गई। आनन-फानन में अधिकारियों को मंच पर लगे पोस्टर में नाम चेंज करने का निर्देश दिया गया। बाहर लगे पोस्टर से भी बत्तर्जी का नाम हटा दिया गया। मंच के पास लगे पोस्टर पर बत्तर्जी के स्थान पर डॉ. कयाद जोहर इज्जुददीन का नाम पेस्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि का कार्यक्रम अंतिम समय में क्यों स्थगित हुआ, इस संबंध में प्रशासन द्वारा साफ-साफ नहीं बताया गया है। कैंपस में इसको लेकर चर्चे का बाजार गर्म है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे   हैं। ऐसी चर्चा है कि बत्तर्जी का कार्यक्रम टलने की सूचना के बाद एएमयू के अधिकारियों ने शहजादा से बात की। वह चांसलर सैयदना के भाई भी हैं।

हिना मुख्तार के नाम सर्वाधिक पदक
अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने हिना मुख्तार बंगलूरू से फ्लाइट से आ रही हैं। 64 वें दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक पदक हिना के नाम ही हैं। बंगलूरू से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पीजी कर रही हिना मुख्तार महानगर के शाह जमाल एडीए कॉलोनी निवासी हैं। उनके अब्बू हाजी मुख्तार अहमद बिजनेसमैन हैं, जबकि अम्मी हुस्न बानो गृहणी हैं। हिना की बड़ी बहन डॉ. फौजिया मुख्तार एके तिब्बिया कॉलेज से पीजी कर रही हैं। डॉ. फौजिया ने बताया कि   विशेष आग्रह पर हिना को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कॉलेज से एक दिन की छुट्टी मिली है। मंगलवार सुबह वह अलीगढ़ पहुंचेंगी और समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed