{"_id":"6afe1412e6ec577d300cad09","slug":"amu-researcher-exploring-the-secret-behind-the-co-existence-of-lions-and-leopards-in-gir-aligarh-news-c-2-gur1004-1114343-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गिर में शेर-तेंदुए के सह-अस्तित्व का रहस्य खोज रहीं एएमयू की शोधकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गिर में शेर-तेंदुए के सह-अस्तित्व का रहस्य खोज रहीं एएमयू की शोधकर्ता
विज्ञापन
एएमयू।
- फोटो : Archive
एक ही जंगल में शेर और तेंदुए जैसी दो बड़ी बिल्ली प्रजातियां आपसी प्रतिस्पर्धा के बावजूद किस तरह सह-अस्तित्व बनाए रखती हैं, इसे लेकर एएमयू की वन्यजीव शोधकर्ता डॉ. नाजनीन जेहरा ने महत्वपूर्ण शोध किया है। गुजरात के गिर संरक्षित क्षेत्र में किए गए इस अध्ययन में दोनों प्रजातियों के पारिस्थितिक संबंधों, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और उनके बीच संतुलन के पहलुओं को समझने का प्रयास किया गया है।
डॉ. नाजनीन जेहरा ने अमेरिका के आयोवा राज्य के डेस मोइनेस में आयोजित द वाइल्डलाइफ सोसाइटी के 33वें वार्षिक सम्मेलन में अपने दो शोधपत्र प्रस्तुत किए। पहले शोधपत्र का विषय गुजरात के गिर संरक्षित क्षेत्र में तेंदुए और शेर का सह-अस्तित्व पारिस्थितिक अध्ययन था। इसमें दोनों प्रजातियों के प्राकृतिक आवास, संसाधनों के उपयोग और आपसी संबंधों पर प्रकाश डाला गया।
दूसरा शोधपत्र भारत के गिर क्षेत्र में मानव और बड़ी बिल्ली प्रजातियों के बीच संबंध विषय पर था। इसमें मनुष्य और शेर-तेंदुए के बीच निकटता, आक्रामकता और संघर्ष की स्थितियों के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान द वाइल्डलाइफ सोसाइटी की अध्यक्ष कैरल चेम्बर्स ने डॉ. जेहरा को अपने विमेन ऑफ वाइल्डलाइफ (वॉव) समूह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर उन्हें विशेष बैज भी प्रदान किया गया।
उनकी शोध भागीदारी को अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ), द वाइल्डलाइफ सोसाइटी और एएमयू का सहयोग प्राप्त हुआ।