फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU releases third weather balloon

Weather Balloon: एएमयू ने छोड़ा तीसरा गुब्बारा, हर किमी पर बदलता रहा मौसम, 33 किमी की ऊंचाई पर हुआ यह

Wed, 14 Aug 2024 02:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 02:51 AM IST
सार

एएमयू के भूगोल विभाग की छत से दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर गुब्बारा छोड़ा गया। गुब्बारा छोड़ने के लिए इसरो और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद गुब्बारा छोड़ा गया। गुब्बारा में लगा उपकरण रेडियोसोंड हरियाणा के गांव रीठ में गिरा है।

विज्ञापन
AMU releases third weather balloon
एएमयू में मौसम गुब्बारा छोड़ते परियोजना निदेशक प्रोफेसर अतीक अहमद, डॉ. अहमद मुज्तबा व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने 13 अगस्त को तीसरा मौसम गुब्बारा छोड़ा। यह गुब्बारा हरियाणा के गांव रीठ में जाकर गिरा। गुब्बारा जैसे जैसे ऊपर जाता रहा, वैसे वैसे मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। करीब 33 किमी की ऊंचाई पर जाकर गुब्बारा फूट गया। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग की छत से दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर गुब्बारा छोड़ा गया। परियोजना निदेशक प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि गुब्बारा छोड़ने के लिए इसरो और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद गुब्बारा छोड़ा गया। गुब्बारा में लगा उपकरण रेडियोसोंड हरियाणा के गांव रीठ में गिरा है। उन्होंने कहा कि पिछली दफा गुब्बारा 35.5 किमी की ऊंचाई पर फूटा था। इससे पहले 11 जुलाई और 26 जुलाई को गुब्बारा छोड़ा गया था।
विज्ञापन


ऐसे मिलता है ब्योरा 
प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि मौसम गुब्बारे में करीब छह मीटर की रस्सी बंधी होती है। उसके अंतिम छोर पर रोडियोसोंड उपकरण बंधा होता है, जिसकी दाहिनी ओर लगे जीपीएस से लोकेशन की जानकारी मिलती है। बांयी ओर सेंसर लगा होता है, जो तापमान, आर्द्रता, दबाव, हवाओं की दिशा-गति की जानकारी एकत्र कर ट्रांसमीटर को देता। यह ट्रांसमीटर भूगोल विभाग की छत पर लगे रिसीवर को डेटा भेजता है, जो स्क्रीन पर प्रदर्शित होता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में होगा फायदा 

प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि महीने में दो गुब्बारे छोड़े जा रहे हैं। साल में 24 गुब्बारे छोड़े जाएंगे। किस महीने में मौसम का तापमान, आर्द्रता और दबाव कैसा रहा, इस आंकड़े से आने वाले साल में मौसम का पूर्वानुमान लगाया जाएगा।

इस तरह मौसम में होता रहा बदलाव  
किमी              तापमान                         आर्द्रता                 दबाव 

0        31 डिग्री सेल्सियस                      79 फीसदी      1000.2 मिली बार
9.8     माइनस 22.8 डिग्री सेल्सियस       62.5 फीसदी      30.4 मिली बार
13.30   माइनस 50.95 डिग्री सेल्सियस   70.50 फीसदी     18.56 मिली बार
18.17   माइनस 79.79 डिग्री सेल्सियस   61.47 फीसदी     8.26 मिली बार
30.20   माइनस 42.72 डिग्री सेल्सियस   3.47 फीसदी     1.23 मिली बार 
31.38   माइनस 36.70 डिग्री सेल्सियस   0.97 फीसदी     1.04 मिली बार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed