फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU reduced the fee hike from 36 to 20 percent

AMU: अमुवि इंतजामिया ने शुल्क वृद्धि 36 से घटाकर की 20 फीसदी, छात्र संघ चुनाव के लिए शुरू की भूख-हड़ताल

Sat, 16 Aug 2025 10:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 10:58 AM IST
सार

एएमयू इंतजामिया ने फीस वृद्धि 36 से 20 फीसदी कर दी है। इस पर भी विद्यार्थियों का धरना जारी है, उन्होंने फीस वृद्धि निर्णय वापस लेने तक विरोध जारी करने की बात कही है। दूसरी ओर एएमयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए भी भूख-हड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
AMU reduced the fee hike from 36 to 20 percent
एएमयू में फीस वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

शुल्क वृद्धि के विरोध में जारी आंदोलन के 13वें दिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) इंतजामिया बैकफुट पर आ गया। यूनिवर्सिटी अकादमिक परिषद ने शुल्क वृद्धि को 36 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी कर दिया। हालांकि, विद्यार्थियों का कहना है कि शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस लेने तक विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन


14 अगस्त को यूनिवर्सिटी अकादमिक परिषद की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से शुल्क वृद्धि को अधिकतम 20 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्णय लिया गया। कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुल्क वृद्धि संबंधी छात्रों की चिंताओं की समीक्षा के लिए गठित समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन किया गया।
विज्ञापन


इसमें स्पष्ट किया गया कि कंटीन्यूइंग विद्यार्थियों के लिए शुल्क वृद्धि पिछले शैक्षणिक सत्र की दरों से 20 फीसदी से अधिक नहीं होगी। यूनिवर्सिटी संसाधन जुटाने के वैकल्पिक उपायों पर भी विचार करेगा। पूर्व छात्रों के योगदान, प्रायोजित शोध परियोजनाएं, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए सप्ताह के अंत में विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे का उपयोग, प्रशिक्षण व शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए परिसर की सुविधाओं का सर्वोत्तम उपयोग शामिल है। एएमयू छात्र संघ (एएमयूएसयू) के चुनाव लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार सही समय पर होंगे। छात्र नेता मो. सलमान गौरी का कहना है कि यह एक तरह का लॉलीपॉप है। शुल्क वृद्धि का फैसला वापस लेने तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव के लिए शुरू की भूख-हड़ताल
एएमयू में छात्रसंघ चुनाव कराने सहित अन्य मांगों को लेकर एलएलएम छात्र कैफ हसन ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों के अधिकारों का हनन कर रहा है। कैफ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कैफ हसन बनाम भारत संघ शीर्षक से एक जनहित याचिका दायर करके कानूनी सहारा लिया था, जिसमें छात्र संघ को बहाल करने की मांग की गई थी। धरना स्थल पर पहुंचे एसीएम प्रथम दिग्विजय सिंह ने छात्रों को मांगें पूरी होने का हवाला दिया और धरना खत्म करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed