फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU ranks second among Indian universities in petroleum engineering

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में एएमयू को भारतीय विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान

Wed, 16 Jun 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
AMU ranks second among Indian universities in petroleum engineering
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालयों में दूसरा और जैविक विज्ञान तथा फार्मेसी एवं फार्माकोलाजी विषय में चौथा स्थान दिया गया है। हाल ही में जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में, एएमयू को भारतीय और वैश्विक उच्च शिक्षा परिदृश्य में यह स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग-पेट्रोलियम श्रेणी में 101-150 वैश्विक बैंड के साथ सभी भारतीय संस्थानों में एएमयू चौथे स्थान पर हैं। जबकि देश के फार्मेसी और फार्माकोलॉजी संस्थानों में एएमयू को 11वां स्थान दिया गया है, और वैश्विक संस्थानों में 301-350 बैंड में रखा गया है। इसी प्रकार जैविक विज्ञान में यह सभी भारतीय संस्थानों में 12 वें स्थान पर है और इसे 501-550 के वैश्विक बैंड में रखा गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा है कि एएमयू एक बार फिर राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख शिक्षण संस्थान के रूप में उभरा है। विश्वविद्यालय समुदाय को प्रसन्नता होगी कि एएमयू शिक्षक, छात्र और शोधार्थी कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद विश्वविद्यालय को शिक्षा के बेहतर केंद्र के रूप में समेकित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को सक्षम वैज्ञानिक, इंजीनियर, शिक्षक और नेता बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एम सालिम बेग ने कहा कि क्यूएस रैंकिंग ने अकादमिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता तथा विद्वानों के वैश्विक सर्वेक्षण, शोध उद्धरण और एच-इंडेक्स के आधार पर एएमयू को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग उच्च शिक्षा और अनुसंधान की वैश्विक स्थिति का पता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed