{"_id":"6764002bb0213a4dbc010ee3","slug":"amu-professor-was-complaining-by-posing-as-a-hindu-student-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: हिंदू छात्रा बन प्रोफेसर कर रहे थे शिकायत, जांच हुई तो पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: हिंदू छात्रा बन प्रोफेसर कर रहे थे शिकायत, जांच हुई तो पकड़े गए
Thu, 19 Dec 2024 04:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2024 04:44 PM IST
सार
एएमयू के रसायन विभाग के प्रोफेसर कभी हिंदू तो कभी मुस्लिम छात्रा बन कर दूसरे प्रोफेसर के खिलाफ पत्र डाल कर शिकायतें कर रहे थे। जब इसकी जांच हुई तो वीडियो फुटेज में वह डाकघर में पत्र भेजते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रसायन विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर अपने समकक्ष एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ कभी हिंदू तो कभी मुस्लिम छात्रा बन कर लिखित शिकायतें कर रहे थे। जांच में उनको पुलिस ने दोषी माना है। अब इस मामले में विवि के स्तर से कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
रसायन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इशात मोहम्मद खान ने प्रोफेसर रियाजुद्दीन के खिलाफ शिकायत की थी कि वे छात्रा बन कर झूठे शिकायती पत्र लिख रहे हैं। सीओ तृतीय अशोक कुमार ने बताया कि घटनाक्रम लगभग डेढ़ महीने पुराना है। एएमयू के रसायन विभाग के प्रोफेसर कभी हिंदू तो कभी मुस्लिम छात्रा बन कर दूसरे प्रोफेसर के खिलाफ पत्र डाल कर शिकायतें कर रहे थे। जब इसकी जांच हुई तो वीडियो फुटेज में वह डाकघर में पत्र भेजते हुए पकड़े गए। साक्ष्य प्रस्तुत करने पर उन्होंने अपनी गलती मान ली।
विज्ञापन