फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU professor trapped in molesting female worker

महिलाकर्मी से छेड़खानी में फंसे एएमयू प्रोफेसर

Tue, 18 Aug 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
AMU professor trapped in molesting female worker
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फिक्रो नजर विभाग के सहायक संपादक उर्दू प्रोफेसर डा. मो. अबू बकर ए सिद्दीकी खुद पर हमले के बाद अब महिला कर्मचारी संग छेड़खानी के आरोपों में फंस गए हैं। उन्होंने जिस महिलाकर्मी व उसके बेटे पर हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी महिला ने अबू बकर सहित दो प्रोफेसरों पर खुद के शोषण व छेड़खानी आदि का मुकदमा सिविल लाइंस में दर्ज कराया है। साथ ही मामले में महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। महिला आयोग को लिखा गया है कि एएमयू इंतजामिया ने इस मामले में इकतरफा कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डा. मो. अबू बकर ए सिद्दीकी ने 10 अगस्त को खुद के साथ मारपीट का मुकदमा सिविल लाइंस में दर्ज कराया था। जिसमें पूर्व में अपने विभाग में तैनात महिला कर्मचारी व उसके बेटे को नामजद कराया था। अब इसके पलट महिलाकर्मी की ओर से मुकदमा अबू बकर व उनके साथी कर्मचारी शाकिर अली, ताबिश, एक अन्य प्रो. हाशिम के खिलाफ दर्ज कराया है। महिला के अनुसार वह फिक्रो नजर विभाग में तैनात है। उसका ट्रांसफर होने के कुछ दिन बाद ही नामजद उस पर तरह-तरह के भद्दे कमेंट करते हैं। तीन माह पहले अबू बकर ने एक दिन जबरन उसकी कार में चढ़ने की कोशिश की। जब विरोध किया तो अश्लील व भद्दी बातें कहीं। जब इस विषय में प्रोफेसर हाशिम को बताया तो उन्होंने अपने कर्मचारी का पक्ष लेते हुए महिला संग अभद्रता व गाल गलौज की और कहा कि अगर बर्दाश्त कर लोगी तो क्या हो जाएगा। इस तरह यह लोग उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं और प्रोफेसर हाशिम भी इसके लिए उतने ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार के अनुसार इस मामले में महिला की तहरीर पर दो प्रोफेसर व दो अन्य के खिलाफ छेड़खानी, धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, महिला के अनुसार उसने इस ममले में महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें प्रो.हाशिम व एएमयू इंतजामिया पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पूर्व नेता के घर में घुसने की कोशिश
महानगर के सासनीगेट पंचनगरी में सोमवार देर शाम एक हिंदू जागरण मंच के पूर्व नेता के घर में दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की। इस मामले में भारत गोस्वामी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। तभी दरवाजे पर दो लोगों ने उन्हें पुकारते हुए घर में घुसने की कोशिश की। भारत गोस्वामी के अनुसार उन पर पहले भी हमले हो चुके हैं। एसएसआई सासनी गेट के अनुसार मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed