{"_id":"5870016c4f1c1b076515a49e","slug":"amu-professor-took-a-job-with-a-fake-degree-inquiries","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू प्रोफेसर ने ली फर्जी डिग्री से नौकरी, जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू प्रोफेसर ने ली फर्जी डिग्री से नौकरी, जांच होगी
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 07 Jan 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के एक प्रोफेसर पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत एसएसपी से की गई है। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए कहा है।
मेडिकल कालोनी निवासी अनवारुद्दीन खान ने आरटीआई आवेदन कर प्रोफेसर के संबंध में सूचना मांगी थी कि यह प्रोफेसर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 1989 में एएमयू के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की थी। इस संबंध में एएमयू प्रशासन से आरटीआई से सूचना मांगी।
एएमयू के रिसर्च यूनिट के सेक्शन आफिसर और सीपीआईओ वहाजउद्दीन की ओर से आरटीआई के जवाब में बताया गया कि इस आफिस में जो रिकार्ड उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक उक्त प्रोफेसर के नाम के किसी भी व्यक्ति ने 1987 में एमफिल और 1989 में पीएचडी नहीं की है। इस जवाब और सन 2013 में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र के साथ एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे जांच के आदेश दिए हैं।