फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU presented 100-year-old documents

Aligarh News: एएमयू ने पेश किए 100 साल पुराने दस्तावेज

Thu, 10 Sep 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
AMU presented 100-year-old documents
एएमयू। - फोटो : Archive
नगला पटवारी इलाके में स्थित करीब 500 करोड़ रुपये की 3.863 हेक्टेयर जमीन के मालिकाना हक के संबंध में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और नगर निगम के बीच विवाद में बुधवार को एसडीएम कोल न्यायालय में सुनवाई हुई। इसमें एएमयू ने पुराने और पुख्ता दस्तावेज पेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को एएमयू के प्रतिनिधियों ने अदालत के समक्ष अपने मालिकाना हक को साबित करने के लिए ऐतिहासिक और राजस्व अभिलेख रखे। यूनिवर्सिटी का दावा है कि उनके पास इस जमीन के पुख्ता सबूत हैं। एएमयू की तरफ से कोर्ट में जो दस्तावेज पेश किए गए हैं, उनमें सन 1925 के पुराने दस्तावेज, सन 1941 के राजस्व अभिलेख, सन 1992 की खतौनी पेश की गई। इन सभी पुराने कागजातों के आधार पर एएमयू इस पूरी जमीन पर अपना कानूनी हक जता रही है।
विज्ञापन



नगर निगम ने मांगा समय, 22 को अगली सुनवाई
एएमयू द्वारा अदालत में दस्तावेज पेश किए जाने के बाद अब नगर निगम को इन पर अपना पक्ष और जवाब रखना है। इसके लिए नगर निगम की ओर से न्यायालय से कुछ समय की मांग की गई, जिसे स्वीकार करते हुए एसडीएम कोल डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है। एसडीएम न्यायालय ने लिखित स्थगन आदेश भी जारी कर दिया है। इससे पहले डीएम अविनाश कुमार ने मौखिक रूप से जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed