{"_id":"65393be390d3cbd0490b7d39","slug":"amu-phd-admission-exam-from-november-15-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा 15 नवंबर से, यहां से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा 15 नवंबर से, यहां से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र
Wed, 25 Oct 2023 09:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:31 PM IST
सार
एएमयू में पीएचडी एडमिशन के लिए प्रवेश लिखित परीक्षा 15 से 22 नवंबर तक होंगी। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले परीक्षा नियंत्रक की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने भारतीय नागरिकों के लिए जीव विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन, विज्ञान, कला, चिकित्सा, प्रबंधन अध्ययन और अनुसंधान, धर्मशास्त्र, कृषि विज्ञान, कानून और सामाजिक विज्ञान संकायों के लिए पीएचडी कार्यक्रम 2022-23 में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा की है।
विज्ञापन
परीक्षा 15 से 22 नवंबर तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीबुल्लाह जुबैरी ने बताया कि पात्र उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले परीक्षा नियंत्रक की वेबसाइट www.amucontrollerexams.com से डाउनलोड किए जा सकेंगे। संकाय/विषय-वार विस्तृत कार्यक्रम नियंत्रक की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन