फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Parvez Siddiqui risk of life

एएमयू के परवेज सिद्दीकी को जान का खतरा

Mon, 16 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
 सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी को जान का खतरा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद इससे संबंधित फाइल लखनऊ से लेकर अलीगढ़ तक दौड़ने लगी है। फिलहाल एलआईयू इस मामले की जांच कर रही है। रविवार को उन्होंने एलआईयू दफ्तर में जीवन आख्या फार्म भरा।
विज्ञापन

15 मार्च 2016 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से मिलकर परवेज सिद्दीकी ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उनका कहना है कि उन पर दो बार हमला हो चुका है। 2014 में जब वे पूर्व विधायक विवेक बंसल के आवास पर कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई से मिलने जा रहे थे तो मैरिस रोड चौराहे के पास उन पर हमला हुआ था।
विज्ञापन

दोनो मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से मिलने के बाद भी उनके कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश की गई थी। 18 अप्रैल को सर सैयद माइनोटिरी फांउडेशन के तत्वावधान में एएमयू पालीटेक्निक में मदरसा शिक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया था। इसमें एएमयू वीसी भी शामिल हुए थे। फाउंडेशन को निजी एवं बाहरी बताकर कुछ लोगों ने कार्यक्रम रोकवाने का प्रयास किया था। परवेज सिद्दीकी का कहना है कि गृह मंत्रालय के पत्र के बाद डीजीपी स्तर से आईजी आगरा, डीआईजी अलीगढ़ एवं एसएसपी के पास इससे संबंधित पत्र आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम को एलआईयू दफ्तर में मैने जीवन आख्या फार्म भर दी है। उल्लेखनीय है कि सर सैयद फाउंडेशन के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी को इंतजामिया का करीबी माना जाता है। अल्पसंख्यक स्वरूप एवं एएमयू के मसलों को लेकर पिछले कुछ महीने में वे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री एवं एएमयू कोर्ट सदस्य तथा भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र से मिल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed