फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amu missing student footage caught in cctv

लापता एएमयू छात्र के गाजियाबाद में होने के संकेत मिले

Thu, 11 Mar 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
amu missing student footage caught in cctv
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लापता छात्र अशरफ अली के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया है कि उसका सुराग गाजियाबाद में मिला है। गाजियाबाद के एक बैंक के एटीएम से अशरफ अली ने एक हजार रुपये निकाले हैं। बैंक खाते में अब 6000 रुपये शेष हैं। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि जानकारी से पुलिस को अवगत करा दिया है। इससे पहले अशरफ अली के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली के आनंद विहार में मिली थी।
विज्ञापन

प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि अशरफ अली ने गाजियाबाद के जिस एटीएम से पैसे निकाले हैं, उस एटीएम से पहले एक दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज हाथ लगी है। फुटेज में अशरफ अली की पहचान उसके साथ रहने वाले छात्रों ने की है। जानकारी होने के बाद पुलिस की एक टीम गाजियाबाद रवाना हो गई। वहां पर पता लगा कि एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज बृहस्पतिवार को उपलब्ध हो पाएगी। उसी के बाद जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed