फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Medical entrance exam results canceled

एएमयू मेडिकल प्रवेश परीक्षा का परिणाम रद्द

Mon, 06 Jun 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
AMU Medical entrance exam results canceled
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज में दाखिला के लिए 10 अप्रैल को आयोजित एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने रद्द कर दिया है। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि एएमयू में एमबीबीएस/बीडीएस में दाखिला नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (नीट) के माध्यम से ही होगा। शनिवार को इससे संबंधित नोटिस विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश पास किए जाने के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

एएमयू कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि एएमयू एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले करीब 62 हजार अभ्यर्थियों को नीट में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अलग से कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। फ्रेश आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये प्रोसेसिंग फी के रूप में लगेंगे। एएमयू के नोटिस के बाद अब साफ हो गया है कि छात्रों को मेडिकल में नीट के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एएमयू के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला के लिए 10 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए करीब 62 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से करीब 55 हजार परीक्षा में शामिल हुए थे। करीब साढ़े 16 हजार अभ्यर्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया था, जिनकी परीक्षा 1 जून को प्रस्तावित था। इसी बीच नीट का मामला सामने आने के बाद एएमयू एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट तथा 1 जून को प्रस्तावित दूसरे चरण की परीक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था। नीट से एक साल की  छूट के लिए एएमयू द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया था लेकिन कोर्ट ने उसे नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed