{"_id":"574f370e4f1c1ba409108dfc","slug":"amu-in-the-absence-of-information-to-the-medical-entrance-examination-candidates-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना के अभाव में एएमयू मेडिकल की प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना के अभाव में एएमयू मेडिकल की प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
सूचना के अभाव में एएमयू एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा (टीयर टू) देने कई प्रदेशों के दर्जनों अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों पर जाने पर उन्हें पता चला कि परीक्षा तो स्थगित कर दी गई है। इससे नाराज अभ्यर्थी एवं अभिभावक प्रशासनिक ब्लाक के पास पहुंच गए और प्रदर्शन किया।
अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावकों का आरोप है कि एएमयू प्रशासन द्वारा उन्हें समय पर सूचित नहीं किया गया कि एमबीबीएस टीयर टू परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आज सुबह तक इंटरनेट से हॉल टिकट अभ्यर्थियों ने डाउन लोड किए। परीक्षा केंद्र पर उन्हें पता चला कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अभ्यर्थियों का यह भी आरोप था कि टेलीफोन एवं ई-मेल से पूछे जाने के बावजूद एएमयू प्रशासन द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई।
इस संबंध में कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर का कहना है कि 17 मई को एकेडमिक काउंसिल की विशेष बैठक हुई थी, जिसमें टीयर वन के परीक्षा परिणाम एवं टीयर टू की परीक्षा कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। उसी दिन इसकी सूचना इंटरनेट पर लोड कर दी गई। अब अभ्यर्थी उसे नहीं देखा तो इसमें कंट्रोलर ऑफिस कहां दोषी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एएमयू एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा (टीयर वन) 10 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसमें से साढ़े सोलह हजार का चयन दूसरे चरण (टीयर टू) के लिए किया गया था, जो 1 जून को प्रस्तावित था।
नीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद एएमयू एकेडमिक काउंसिल द्वारा टीयर वन का परिणाम एवं टीयर टू की परीक्षा कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।
एएमयू प्रशासन के पास हमारे फोन नंबर एवं ई-मेल आईडी थे।
परीक्षा स्थगित किए जाने से संबंधित सूचना अभ्यर्थियों तक भेज दी जाती तो हमलोग परेशानी से बच जाते। सूचना के अभाव में केेरल, दिल्ली, आसाम, बंगाल, बिहार एवं दूसरे प्रदेश तथा शहर के छात्रों को आर्थिक के साथ-साथ मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी। वे लोग मंगलवार को ही आ गए थे और होटल में रुके थे। आज केंद्र पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
- अंकुर त्रिपाठी, अभ्यर्थी इलाहाबाद
एएमयू प्रशासन को अभ्यर्थियों की चिंता नहीं है। प्रोपर सूचना के अभाव में दर्जनों छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ी। मेरे अभिभावक अधिवक्ता से बात कर रहे हैं। हमलोग एएमयू की लापरवाही के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। दो आदमी को आने-जाने में दस हजार से अधिक खर्च हुए। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। फोन करने पर कोई जवाब नहीं देता है। ई-मेल पर भी सूचना भेजी जा सकती थी।
- अमित कुमार, अभ्यर्थी गाजीपुर