फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU

एएमयू से जोड़े जाएं अलीगढ़-हाथरस के कॉलेज

Thu, 08 Oct 2015 01:57 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 08 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
AMU
ंएएमयू से जोड़े जाएं अलीगढ़-हाथरस के कॉलेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। एएमयू में सरकारी आरक्षण नीति लागू हो। अलीगढ़-हाथरस के कॉलेज एएमयू से जोड़े जाएं। जिससे छात्र-छात्राओं को समस्याओं से छुटकारा मिले। आरक्षण के चलते निम्न श्रेणी के छात्र भी अच्छी पढ़ाई का फायदा उठा सकें। यह कहना है विद्यार्थी समस्या निवारण मंच का। बुधवार को अचलताल स्थित रामलीला मैदान में विद्यार्थी समस्या निवारण मंच की ओर से धरना दिया गया। मंच के सह मीडिया प्रमुख सरदार मोनू सिंह ने बताया कि बहुसंख्यक विश्वविद्यालय होने के बाद भी एएमयू में एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू नहीं की जा रही है। अलगाववादी नीति के चलते हजारों छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। जबकि वहां पढ़ने वाले छात्र आतंकवादियों के समर्थन में पीस मार्च निकालते हैं। आरक्षण व्यवस्था लागू करने और अलीगढ़-हाथरस के कॉलेजों को एएमयू से जोड़ने की मांग को लेकर मंच की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया। मंच के अध्यक्ष सौरभ चौधरी ने बताया कि धरने को अखिल भारतीय हिंदू महासभा, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा युवा मोर्चा ने भी अपना समर्थन दिया। संगठनों के पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित भी किया। इस मौके पर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में संजू बजाज, अविनाथ अग्रवाल, विनय गोयल, विनोद राजपूत, अमर कुमार, आर्यन मल्होत्रा, नीलम कुमारी, विनिता कुमारी, तनु कुमारी, गौरव पंडित आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed