फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU: Guidelines issued for the movement of students in the exhibition

एएमयू : प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के घूमने के लिए दिशा-निर्देश जारी

Sat, 11 Dec 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
AMU: Guidelines issued for the movement of students in the exhibition
एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने 20 दिसंबर से शुरू हो रही राज्य औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के घूमने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदर्शनी में आने-जाने वाले विद्यार्थियों को कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना और अपने विश्वविद्यालय का पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रॅाक्टर दफ्तर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रदर्शनी मैदान में प्रॉक्टोरियल कैंप रोजाना रात 10 बजे बंद हो जाएगा, इसलिए छात्रों को उस समय तक वहां से निकल जाना चाहिए, क्योंकि किसी अप्रिय घटना कि स्थिति में रात 10 बजे के बाद कोई सहायता प्रदान नहीं की जा सकेगी। कृष्णांजलि, कोहिनूर और मुक्ताकाश हाल में कार्यक्रमों में भाग लेने वाले एएमयू के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह उनके लिए निर्धारित क्षेत्रों में स्वयं को सीमित रखें। इस बीच थिएटर, लाल ताल, हुल्लड़ बाजार, हिंडोला, नौटंकी और वैराइटी शो वाले स्थानों को छात्रों के लिए पर्यटन सीमा से बाहर रखा गया है। नोटिस में कहा गया है कि एएमयू छात्र प्रदर्शनी मैदान के रास्ते में यातायात नियमों का पालन करें और प्रदर्शनी परिसर में चलते समय एक दूसरे का हाथ न पकड़ें। गरिमा, ईमानदारी और शिष्टता एएमयू के छात्रों की विरासतें हैं और इसे बनाए रखा जाना चाहिए। नोटिस के अनुसार निर्देशों की अवहेलना करने वाले छात्रों के विरुद्ध एएमयू छात्र आचरण एवं अनुशासन संहिता, 1985 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed