{"_id":"6a92705175cd198a3e02579c","slug":"amu-girl-students-staged-a-foot-march-and-surrounded-the-vc-lodge-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: छात्राओं ने पैदल मार्च निकाल घेरा वीसी लॉज, सुविधाओं के वादे पूरे न होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: छात्राओं ने पैदल मार्च निकाल घेरा वीसी लॉज, सुविधाओं के वादे पूरे न होने पर जताई नाराजगी
Sat, 29 Aug 2026 11:08 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:08 AM IST
सार
छात्राओं ने पोस्टर में लिखा कि उन्हें कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं किया गया। छात्राओं का कहना था कि हॉल में जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर समस्याएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
एएमयू छात्राएं और प्रॉक्टर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंदिरा गांधी हॉल में रह रही बीयूएमएस की छात्राओं ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वीसी लॉज का घेराव किया। छात्राएं इंदिरा गांधी हॉल से पैदल मार्च निकाल वीसी लॉज पहुंचीं और मुख्य गेट पर पोस्टर चस्पा कर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
छात्राओं ने पोस्टर में लिखा कि उन्हें कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं किया गया। छात्राओं का कहना था कि हॉल में जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर समस्याएं बनी हुई हैं। इन समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वीसी लॉज के घेराव की सूचना मिलते ही प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान, डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. इफ्फत असगर समेत प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंच गई। प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान ने बताया कि अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाने और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने का प्रयास किया। इसके बाद छात्राएं चली गईं।
विज्ञापन