{"_id":"5740bb264f1c1be71fac7a26","slug":"amu-geography-test-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयूः भूगोल की परीक्षा 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयूः भूगोल की परीक्षा 26 को
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 22 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू वीमेंस कॉलेज की भूगोल विभाग की छात्राएं तैयार हो जाए। भूगोल फाइनल ईयर की परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। एएमयू कंट्रोलर ने छात्राओं के लिए परीक्षा तिथि शनिवार को घोषित कर दी है। उल्लेखनीय है कि एएमयू भूगोल की परीक्षा 18 मई को होनी थी।
छात्रों की मांग पर एक दिन पहले यानी 17 मई को परीक्षा आयोजित करा दिया गया। सूचना के अभाव में वीमेंस कॉलेज की तमाम 28 छात्राएं 17 मई को आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी। जब 18 मई को परीक्षा देने पहुंची तो उन्हें मालूम हुआ कि परीक्षा एक दिन पहले ही आयोजित कराया जा चुका है।
परेशान छात्राएं कॉलेज से लेकर प्रॉक्टर आफिस तक चक्कर लगा रही थी। 20 मई के अमर उजाला अखबार में इस खबर का प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि जल्द ही अलग से प्रश्न पत्र तैयार कराकर छात्राओं की परीक्षा कराएंगे। 26 मई को परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद परेशान छात्राओं को राहत मिली है।