फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU entrance examinations may be conducted in September and October

सितंबर और अक्तूबर में संचालित हो सकती हैं एएमयू की प्रवेश परीक्षाएं

Sat, 29 Aug 2020 08:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
AMU entrance examinations may be conducted in September and October
मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्कूल सहित स्नातक और अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं सितंबर और अक्तूबर महीने में संचालित हो सकती हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बार नियम रहेगा कि मेरिट में 65 फीसदी अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी ही प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन का मकसद इससे परीक्षार्थियों की भीड़ को कम करना है। एएमयू में जिन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन होना है उनमें कक्षा एक, कक्षा 6, कक्षा 9, कक्षा 11, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, कॉमर्स, एमबीए, लॉ आदि अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जुड़े वरिष्ठ लोगों से बातचीत के आधार पर अगर निष्कर्ष निकाला जाए तो विश्वविद्यालय प्रशासन कई बिंदुओं पर विचार कर रहा है। जिसमें पाठ्यक्रम को आधा कर देना, सन 2021 में गर्मियों की छुट्टियों को समाप्त कर देना, जैसे विकल्प भी शामिल हैं। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं प्रवेश परीक्षाओं के संबंध में विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी फिलहाल कोई तिथि निर्धारित नहीं है। प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन के लिए 28 अगस्त आखिरी तिथि थी। जल्द ही तारीखों की घोषणा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed