{"_id":"679b4368d8e94a7432096e84","slug":"amu-entrance-exam-will-be-held-in-delhi-bareilly-also-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU Entrance Exam: दिल्ली-बरेली में भी होगी अब प्रवेश परीक्षा, एमबीए के तीन पाठ्यक्रम हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU Entrance Exam: दिल्ली-बरेली में भी होगी अब प्रवेश परीक्षा, एमबीए के तीन पाठ्यक्रम हुए शुरू
Thu, 30 Jan 2025 02:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:46 PM IST
सार
स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर से 80,546 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके लिए अलीगढ़, लखनऊ, पटना, किशनगंज (बिहार), कोझिकोड (केरल), कोलकाता, मेरठ व बरेली में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली बार बरेली और दिल्ली को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : ANI
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अब दिल्ली और बरेली में भी होगी। इसके साथ ही अन्य फैसलों पर एडमिशन कमेटी की बैठक में मुहर लगी है। एमबीए के तीन नए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, नए पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव भी रखे गए।
विज्ञापन
स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर से 80,546 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके लिए अलीगढ़, लखनऊ, पटना, किशनगंज (बिहार), कोझिकोड (केरल), कोलकाता, मेरठ व बरेली में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली बार बरेली और दिल्ली को केंद्र बनाया गया है। वर्ष 2024-25 में ओवरएज के तहत बीएएलएलबी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत यूनिवर्सिटी के सुन्नी थियोलॉजी में बीए और एमए में दाखिले दिए जाने पर मुहर लगी है। पीजी डिप्लोमा इन हिंदी पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया। वर्ष 2025-26 में एमबीए में तीन पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी मिली। सभी पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस होंगे। एमबीए (बिजनेस एनालिटिक) में 30 सीटें होंगी। इनमें चार सेमेस्टर होंगे। एमबीए (डाटा साइंस एंड बिजनेस एनालिटिक्स) में 60 सीटें होंगी। बीए, बीएससी, बी.वोक. में उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। 35 हजार फीस होगी। एमबीए (इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एंड वेंचर डेवलपमेंट) में 60 सीटें होंगी। एडमिशन कमेटी की बैठक में कुलसचिव, प्रॉक्टर, डीन, सभी विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन