{"_id":"5bccd85ebdec22694c342c01","slug":"amu-begins-preparations-for-student-union-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
AMU
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि वीमेंस कॉलेज की इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन की छात्राएं मुख्य कैंपस स्थित फैकल्टी में मतदान करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने 75 सदस्यीय कोर कमेटी गठित कर अनुमोदन के लिए कुलपति के पास भेज दिया है। फार्म के लिए भी काउंटर खोल दिया गया है।
शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरूद्दीन ने छात्र संघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया था। रविवार को यूनियन हॉल में बैठक कर आयोजित कर 75 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया है। इस सूची को अनुमोदन के लिए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के पास भेज दिया गया है। अनुमोदन के बाद कोर कमेटी की बैठक होगी और कार्यों का बंटवारा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एएमयू के डीएसडब्लू, डीन एवं प्रवोस्ट सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाएगा। चुनाव 3 नवंबर को होना है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव के अतिरिक्त कैबिनेट सदस्य एवं कोर्ट सदस्य का चुनाव होना है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के नामांकन के लिए 200 रुपये फीस निर्धारित की गयी है। जबकि कैबिनेट सदस्य एवं कोर्ट सदस्य के लिए 100-100 रुपये निर्धारित हैं।