फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU assistant professor abused Modi-Yogi

AMU: असिस्टेंट प्रोफेसर ने मोदी-योगी को कहे अपशब्द, मुकदमा दर्ज करने की दी तहरीर, एएमयू ने दिया नोटिस

Fri, 31 Jan 2025 11:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:14 AM IST
सार

एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि घटना वाले दिन यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन पाल सिंह एसएस साउथ हॉल में आ गए थे। इस दौरान उनकी कुछ छात्राें से किसी बात पर बहस हो गई। बात बढ़ती चली गई और हाथापाई हो गई।

विज्ञापन
AMU assistant professor abused Modi-Yogi
जेएन मेडिकल कॉलेज में हंगामा करते अरिमर्दन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल ने जेएन मेडिकल कॉलेज में खूब हंगामा काटा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द भी कहे। अरिमर्दन सिंह पाल सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बेटे हैं।

विज्ञापन


यह घटना गत 12 जनवरी की बताई जा रही है, लेकिन इस पर हल्ला तब मचा, जब 30 जनवरी को इसका वीडियो वायरल हुआ। एएमयू ने भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि घटना वाले दिन यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन पाल सिंह एसएस साउथ हॉल में आ गए थे। इस दौरान उनकी कुछ छात्राें से किसी बात पर बहस हो गई। बात बढ़ती चली गई और हाथापाई हो गई। इसमें अरिमर्दन सिंह पाल को मामूली चोट लग गई। 
विज्ञापन


छात्रों ने प्रॉक्टोरियल टीम को सूचना भी दे दी। थोड़ी देर में टीम पहुंच गई। टीम के सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर को जेएन मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां उन्होंने प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों से भी खूब अभद्रता की। डॉक्टर से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तक को अपशब्द कह डाले। इस घटनाक्रम का दो मिनट तीन सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है अरिमर्दन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने एएमयू के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है। 30 जनवरी को राजा भैया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद शरीफ पर फर्जी नियुक्ति करने का आरोप लगाया है। राजा ने कहा है कि सुल्तानपुर जिले की इसौली सीट से शरीफ विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने टिकट के बदले अरिमर्दन सिंह पाल को नौकरी देने का आरोप लगाया है। इस संंबंध में प्रो. मोहम्मद शरीफ ने कहा कि जो आरोप लगाया गया है, वह निराधार है, किसी को भी नौकरी दस्तावेज के आधार मिलती है, जो अरिमर्दन सिंह पाल के पास है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनकी आवाज नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये उनकी आवाज को मिक्स किया गया है।-अरिमर्दन सिंह पाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, संस्कृत विभाग एएमयू
मोदी-योगी को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने की तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच होगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।-अभय पांडेय, सीओ, सिविल लाइंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed