{"_id":"646a63e8beb1ecaad10c7f18","slug":"amu-arrangements-declared-teachers-union-election-process-illegal-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: शिक्षक संघ चुनाव प्रक्रिया को एएमयू इंतजामिया ने दिया अवैध करार, अमुटा का मतदान 23 मई या 12 अगस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: शिक्षक संघ चुनाव प्रक्रिया को एएमयू इंतजामिया ने दिया अवैध करार, अमुटा का मतदान 23 मई या 12 अगस्त
Mon, 22 May 2023 03:03 AM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 03:03 AM IST
सार
इंतजामिया की ओर से रविवार को कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने नए सिरे से अमुटा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. बीबी सिंह हैं। चुनाव प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू होगी। मतदान व मतगणना 12 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आखिरकार एएमयू इंतजामिया ने शिक्षक संघ चुनाव प्रक्रिया को अवैध करार दे दिया है। इसके साथ ही नया चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। हालांकि, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. इमराना नसीम और शिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया को वैध बताते हुए कहा कि 23 मई को मतदान होगा। इधर, नए कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन
रविवार को इंतजामिया ने शिक्षकों के एक गुट की चुनाव प्रक्रिया को अवैध घोषित कर दिया, जबकि इस गुट के चुनाव का मतदान 23 मई को होना है। प्रत्याशियों ने लगातार प्रचार-प्रसार अभियान छेड़ रखा है। जैसे ही चुनाव को अवैध घोषित कर दिया गया। वैसे ही शिक्षकों के समूह ने सामान्य सभा की बैठक बुला ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि इंतजामिया का पत्र कोई मायने नहीं रखता है। चुनाव के लिए मतदान 23 मई को ही होगा।
विज्ञापन
अमुटा चुनाव के लिए शिक्षक मांग कर रहे थे, लेकिन इंतजामिया उस वक्त कोई ध्यान नहीं दे रहा था। जब शिक्षकों ने अपने स्तर से प्रो. इमराना नसीम को मुख्य चुनाव अधिकारी बना दिया और चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया, तब इंतजामिया की नींद टूटी है। इंतजामिया की ओर से रविवार को कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. बीबी सिंह हैं। चुनाव प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू होगी। मतदान व मतगणना 12 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
दूसरी बार इंतजामिया ने मानी चुनाव प्रक्रिया अवैध
नौ महीने में दूसरी बार इंतजामिया ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध बता दिया है। सितंबर 2022 में अमुटा की अध्यक्ष प्रो. चांदनी बी निर्विरोध चुन ली गई थीं। वह एएमयू के इतिहास में पहली महिला थीं, जो अध्यक्ष बनी थीं, लेकिन चुनाव रद्द कर दिया गया। इससे प्रो. चांदनी बी इतिहास रचने से चूक गईं। 15 सितंबर को सचिव व संयुक्त सचिव पद पर चुनाव होना था, लेकिन तत्कालीन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने 14 सितंबर को चुनाव सांविधानिक प्रक्रिया से न होने के चलते उसे रद्द करके एक कमेटी बना दी थी।
इसी बीच मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मुजाहिद बेग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कमेटी की संस्तुति पर शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के प्रो. बृजभूषण सिंह को नया मुख्य चुनाव अधिकारी बना दिया गया। इसके बाद शिक्षकों के एक धड़े ने सहमति से अपना मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. इमराना नसीम को बना दिया। पिछले दिनों उन्होंने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच इंतजामिया ने इस चुनाव प्रक्रिया को अवैध बता दिया।