फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU and Modi Government

मोदी सरकार से रिश्ते सुधारने के प्रयासों को झटका

Thu, 14 Jan 2016 01:32 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
AMU and Modi Government

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर केंद्र सरकार के बदले रुख से एक बार फिर एएमयू में केंद्र एवं भाजपा विरोधी माहौल बनने लगा है। साथ ही केंद्र से बेहतर रिश्ते बना कर एएमयू को लाभ पहुंचाने के प्रयासों को भी झटका लगने का अंदेशा पैदा हो गया है। ऐसे लोग बैकफुट पर आ गए हैं।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 11 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से एएमयू को अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली यूपीए सरकार के हलफनामे को वापस लेने का आग्रह किया था। इसके बाद से एएमयू में केंद्र सरकार एवं भाजपा विरोधी माहौल तैयार होने लगा है। अभी यहां अवकाश है। इस कारण कैंपस में छात्र-शिक्षकों की संख्या कम है। इसके बावजूद 17 जनवरी को विश्वविद्यालय खुलने पर इस मामले में केंद्र के रुख के खिलाफ छात्राें के सड़क पर उतरने के संकेत मिलने लगे हैं। 

विज्ञापन

ऐसे में वे लोग अलग-थलग पड़ गए हैं, जो नरेंद्र मोदी सरकार से रिश्ते बेहतर करने के पक्ष में थे। इसकी बनगी मंगलवार को उस समय दिखी, जब इस मसले पर कुलपति सभी प्रमुख बॉडी के प्रतिनिधियों , विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों सेे विचार-विमर्श कर रहे थे। इस बीच एक सीनियर प्रोफेसर ने दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री को बुलाने और उनके समक्ष समस्या रखने की बात कह दी। यह भी सुझाव दिया कि यदि पीएम को यहां बुलाने में दिक्कत है तो यह आयोजन दिल्ली में किया जाए। इस पर वहां मौजूद अधिकांश लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह पिछले ने महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के अतिरिक्त कई नेताओं एवं दिल्ली के अधिकारियों से मुलाकात की थी। यही नहीं एएमयू छात्र एवं सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी बिजनौर से बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र के साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मिले थे। उन्हें एएमयू में बुलाने की भी इच्छा व्यक्त की थी।


इसके अलावा कई छात्र, शिक्षक, ओल्ड ब्वायज एवं इंतजामिया के लोग केंद्र से मधुर संबंध बनाने के लिए अलीगढ़ से दिल्ली तक दौड़ लगाते रहे हैं। हाल में एएमयू में मेक इन इंडिया एवं योगा पर आयोजित सेमिनार को भी इसी पहल का एक हिस्सा माना जा रहा है। इस बीच केंद्र के मौजूदा रुख के बाद ये भी बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। 


एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मसूद उल हसन का कहना है कि केंद्र से रिश्ते बेहतर बनाने की वकालत कुछ लोग कर रहे थे। उनसे भी भाजपा के खिलाफ नहीं बालने को कहा गया था। साथ ही ऐसा न करने पर एएमयू का फंड रोके  जाने का खतरा जताया गया था। जबकि अब ऐसे लोगों के पास कोई जवाब नहीं है। हमें तो पहले से आभास था कि इस सरकार में अल्पसंख्यकों को कुछ मिलने वाला नहीं। वे लोग प्रधानमंत्री या उनके मंत्री को कैंपस में नहीं आने देंगे। इस बीच सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी के भी सुर बदले हुए हैं। सोशल मीडिया पर केंद्र के रुख का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed