{"_id":"601c436b8ebc3e74a6035f62","slug":"amu-alumnus-passed-net-exam-in-6-different-subjects-city-office-news-ali255437340","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के पूर्व छात्र ने 6 अलग-अलग विषयों में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के पूर्व छात्र ने 6 अलग-अलग विषयों में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की
विज्ञापन
डॉ. संदीप शांडिल्य।
- फोटो : CITY OFFICE
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली नेट परीक्षा में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र डॉ. संदीप शांडिल्य ने छह अलग-अलग विषयों में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास में यह अपने तरह का पहला मामला माना जा रहा है। यूजीसी नेट परीक्षा को अत्यधिक प्रतिस्पर्धा वाला माना जाता है।
अलीगढ़ के शताब्दी नगर में रहने वाले डॉ. संदीप ने प्रबंधन वाणिज्य, अर्थशास्त्र, जनसंख्या अध्ययन मानव संसाधन प्रबंधन और एजुकेशन में नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही कॉमर्स में यूपी स्टेट परीक्षा भी पास की है। यह डॉ. संदीप की कड़ी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है। डॉ. संदीप का कहना है कि हाल ही में अखबारों के माध्यम से उन्हें पता चला है कि कानपुर के एक व्यक्ति ने 6 बार नेट क्वालीफाई किया है। हालांकि यह कार्य वह बहुत पहले ही पूरा कर चुके थे।
डॉ. संदीप ने कहा कि भले ही दुनिया उनकी उपलब्धियों को स्वीकार न करे, लेकिन उनके लिए यह एक राहत की बात है कि उनकी मातृत्व संस्था, उनके शिक्षक और माता-पिता उनके लिए खड़े हैं। यह सभी लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
डा. संदीप एएमयू की आवासीय कोचिंग एकेडमी में नियमित रूप से व्याख्यान देने आते हैं और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए मार्गदर्शन भी करते हैं। वह एएमयू एचआरडी सेंटर में रीफ्रेशर कोर्स और ओरियंटेशन कार्यक्रमों में भी व्याख्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे एएमयू छात्रों का मार्गदर्शन करने में खुशी होती है। डॉ. संदीप ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों के लिए प्रभावी अध्ययन योजना विकसित करना उनकी रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा में जटिल गणित को हल करने और प्रश्नों को हल करने की प्रभावी तकनीक विकसित की है।
डॉ. संदीप ने एएमयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और बाद में मास्टर ऑफ फाइनेंस और कंट्रोल किया। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से वाणिज्य में पीएचडी और डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से अर्थशास्त्र में दूसरी पीएचडी पूरी की। उन्होंने एमकाम, एमए (इकोनोमिक्स) एमएडीई, पीजीडीएचई, पीजीडीडीई, पीजीडीआईबीओ और सीआईसी के कोर्स भी किए हैं। उनके शिक्षण का अनुभव 23 साल का है। उन्होंने एआईटीएम अलीगढ़, डीएस कॉलेज, अलीगढ़, सरकारी पीजी कॉलेज फतेहाबाद और अलीगढ़ में एक निजी विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया है। डॉ. संदीप के पिता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं।